वैश्विक

भारतीय सीमा में Pakistani हथियारों का जखीरा बरामद

पंजाब में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब आठ किलोमीटर दूर भारतीय क्षेत्र में एक Pakistani ड्रोन द्वारा गिराए गए हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है.अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने मंगलवार देर रात करीब 11 बजकर 50 मिनट पर गुरदासपुर जिले के ऊंचा टकला सीमांत गांव इलाके में Pakistani आ रहे ड्रोन की आवाज सुनी. उन्होंने कहा, ड्रोन संभवत: 300-400 मीटर की ऊंचाई पर था. लेकिन क्षेत्र में घने कोहरे के कारण यह दिखाई नहीं दे रहा था.

अधिकारी ने बताया, जवानों ने जैसे ही Pakistani ड्रोन की आवाज सुनी. उन्होंने मानव रहित Pakistani यान की दिशा में तुरंत करीब 17 गोलियां चलाईं. उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने जमीन पर कुछ गिराए जाने की आवाज सुनी. प्रवक्ता ने बताया कि उस कृषि क्षेत्र की तलाशी ली गई.

जहां से आवाज आई थी और तलाशी के दौरान चीन निर्मित चार पिस्तौल, आठ मैगजीन और नौ एमएम की 47 गोलियों का एक पैकेट बरामद हुआ. अधिकारी ने कहा, ‘हमारे बल सतर्क हैं और वे Pakistani तस्करों के नापाक मंसूबों को एक बार फिर नाकाम करने में कामयाब रहे.’

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20929 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × five =