स्वास्थ्य

Peepal Tree: 25 रोगों में आपके लिए 1 चमत्कारी औषधि पीपल (Ficus religiosa) का पत्ता?

पीपल का पेड़ (Peepal Tree), जिसे वैज्ञानिक नाम फिकस रेलिजिओसा (Ficus religiosa) के रूप में जाना जाता है, भारतीय संस्कृति और आयुर्वेद में एक विशेष स्थान रखता है। इसे ‘बोधि वृक्ष’ या ‘अश्वत्थ’ भी कहा जाता है। पीपल का पेड़ न केवल पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि इसके पत्तों का आयुर्वेद में कई औषधियों के निर्माण में उपयोग किया जाता है।

हमारे हिंदू धर्म में पीपल के वृक्ष की पूजा की जाती है। मान्यता है कि पीपल के वृक्ष में सभी देवी-देवताओं का वास होता है और इसकी पूजा करने से व्यक्ति के ग्रह दोष को भी शांत किया जा सकता है। पीपल बहुत ठंडा होता है। पीपल के पेड़ के अनेक अलौकिक गुणों के कारण इसे हिन्दू लोग बहुत ही पवित्र मानते हैं और पूजा करते हैं। हिन्दुओं में पीपल की लकड़ियां जलाना निषेध है। पीपल के फल छोटे-छोटे होते हैं। पीपल के पेड़ को छाया के लिए देव-मन्दिरों के आस-पास और रास्तों पर लगाया जाता है। पीपल की छाया स्वास्थ्यवर्द्धक होती है।

पीपल के वृक्ष का ना सिर्फ धार्मिक महत्व है बल्कि यह वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इंसान के लिए काफी उपयोगी माना गया है. पूरे 24 घंटे तक ऑक्सीजन देनेवाले इस पेड़ के पत्तों का इस्तेमाल आयुर्वेद में कई दवाओं को बनाने के लिए किया जाता है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि पीपल के पत्ते आपको किन-किन बीमारियों से छुटकारा दिलाते है।

पीपल (Ficus religiosa) के पत्ते से होंने वाले 25 अद्भुत फ़ायदे :

दिल के रोगों का खतरा होता है कम : पीपल के पत्ते व्यक्ति को दिल की बीमारियों के खतरे से बचाता है. इसके लिए पीपल की 15 ताजी हरी पत्तों को एक गिलास पानी में अच्छी तरह से उबाल लें। पानी को तब तक उबालें जब तक वो एक तिहाई ना रह जाए। फिर उस पानी को ठंडा करके छान लें और इसकी तीन खुराक बना लें। दिन में हर तीन घंटे के बाद इसका सेवन करें. ऐसा करने से दिल से संबंधित बीमारियों के खतरे को दूर किया जा सकता है।

दिल का दौरा होना (हार्ट अटैक से बचाव) : पीपल के ताजा विकसित कोमल 15 पत्ते लें, फिर हर पत्ते के ऊपर तथा नीचे का कुछ हिस्सा कैंची से काटकर फेंक दें। अब पत्तों को साफ पानी से धो लें। इन सभी 15 पत्तों को लगभग 400 मिलीलीटर पानी में डालकर धीमी आग पर उबालें। जब एक तिहाई पानी बच जाये तब उतारकर ठंडा कर लें और किसी साफ कपड़े से छानकर ठंडे साफ स्थान पर ढंककर रख दें। इस दवा की 3 खुराके बनाकर दिन में 3-3 घंटे बाद रोगी को देने से दिल के दौरे में आराम मिलेगा। इस प्रकार ताजा नई दवा बनाकर 15 दिन तक रोगी को पिलाने से लाभ मिलता है। नोट : खुराक को लेते समय पेट बिल्कुल खाली नहीं होना चाहिए। दलिया, बिस्कुट या हल्का नाश्ता करने के थोड़ी देर बाद दवा लें। परहेज : इस दवा के सेवनकाल में तली चीजे, मांस-मछली, अंडे, शराब आदि का सेवन और धूम्रपान न करें। नमक व चिकनाई का प्रयोग कम करें।

रक्तपित्त (खूनी पित्त) : 10 ग्राम पीपल के पत्तों का रस 60 ग्राम हीरा बोल (एक प्रकार का गोंद) में 2 गुनी मात्रा में शहद को मिलाकर पिलाने से हृदय के अंदर रुका हुआ खून का नाश हो जाता है।

बिवाइयां (एड़ियों का फट जाना) : पीपल के पेड़ के 20 पत्तों को तोड़कर पीस लें, फिर इसे 4 गिलास पानी में अच्छी तरह उबालें, जब 3 गिलास पानी शेष बचे तो इस पानी को छान लें। इसके बाद इस पानी में कपड़ा भिगोकर बिवाइयों पर सेंक करें और बाद में इसी पानी से धोयें। इससे फटी हुई एड़ियां ठीक हो जाती हैं।

अस्थमा के मरीजों के लिए कारगर : अस्थमा के मरीजों के लिए पीपल का पेड़ काफी कारगर माना जाता है. अस्थमा से राहत पाने के लिए पीपल के तने की छाल के अंदर के हिस्से को निकालकर सुखा लें. जब यह अच्छी तरह से सूख जाए तो इसका बारीक चूर्ण बना लें. अब इस चूर्ण का पानी के साथ सेवन करें. यह इलाज अस्थमा के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

सर्दी-खांसी से दिलाए राहत : बदलते मौसम के चलते होनेवाली सर्दी-खांसी को दूर करने के लिए भी पीपल के पत्तों का इस्तेमाल किया जा सकता है. सर्दी-खासी से झटपट आराम पाने के लए पीपल के पांच पत्तों को दूध के साथ उबाल लें. जब ये अच्छी तरह से उबल जाए तो इसमें चीनी डालकर सुबह और शाम के वक्त इसका सेवन करें।

पीलिया के मरीजों के लिए गुणकारी : पीलिया से पीड़ित लोगों के लिए पीपल के पत्ते किसी चमत्कारी औषधि से कम नहीं है. पीलिया के मरीजों को पीपल के पत्तों के रस में मिश्री मिलाकर इसका सेवन करना चाहिए. ऐसा करने से पीलिया के दौरान मरीज को काफी आराम मिलता है।

दांतों की समस्या से दिलाए छुटकारा : पीपल के तने से बनी दातुन का इस्तेमाल करके आप अपने दांतों को मजबूत और मोतियों की तरह सफेद बना सकते हैं. पीपल की दातुन से दांतों का दर्द दूर होता है. इसके साथ ही 10 ग्राम पीपल की छाल, कत्था और दो ग्राम काली मिर्च को बारीक पीसकर बनाए गए मंजन का इस्तेमाल करने पर दांतों की सारी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। अगर आप इनमें से किसी भी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं तो फिर इस लेख मे बताए गए पीपल के पत्ते के उपाय को आजमाकर काफी हद तक आराम पा सकते हैं।

गठिया (घुटनों के दर्द) : पीपल और बेलिया के पत्ते व छाल को एक साथ पीसकर इसका लेप अंगुलियों व घुटनों पर करने से अंगुलियों व घुटनों की हड्डियां मजबूत होती हैं। या पिप्पली, सोंठ, कालीमिर्च और गिलोय सभी बराबर मात्रा में लेकर कूट-पीसकर चूर्ण बनाकर रखें। इसमें से 5 ग्राम चूर्ण रोजाना सुबह-शाम भोजन के साथ पानी से लेने से गठिया के रोगी का रोग दूर होता है।

गैस : पीपल के 4 पत्ते और नीम की 2 पत्तियों को एक कप पानी में उबालें जब पानी आधा कप बच जाए, तो छानकर थोड़ा-सा सेंधानमक डालकर पीने से लाभ होता है।

सांस के रोग : 4 पीपल के पत्तों को पीसकर, 1 चम्मच शहद में मिलाकर सुबह और शाम चाटने से सांस के रोग ठीक हो जाते हैं।

त्वचा (चर्म) रोग : पीपल के पत्तों को पानी में उबालकर उसके काढ़े से नहाने से त्वचा के अनेक रोग दूर हो जाते हैं। पीपल की कोमल कोपलें (मुलायम पत्तियां) खाने से खुजली और त्वचा पर फैलने वाले चर्मरोग.

पीपल का पेड़ और ऑक्सीजन

पीपल का पेड़ 24 घंटे तक ऑक्सीजन देने वाला पेड़ माना जाता है। यह पेड़ दिन और रात दोनों समय ऑक्सीजन का उत्पादन करता है, जिससे यह पर्यावरण की शुद्धि और वायु गुणवत्ता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके कारण, पीपल का पेड़ हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होता है।

आयुर्वेद में पीपल के पत्तों का उपयोग

आयुर्वेद में, पीपल के पत्तों का उपयोग कई प्रकार की बीमारियों के उपचार में किया जाता है। इसके पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी, और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं में लाभकारी होते हैं।

1. मधुमेह (Diabetes)

पीपल के पत्तों का काढ़ा पीने से रक्त शर्करा स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। यह मधुमेह रोगियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होता है।

2. पाचन तंत्र

पीपल के पत्तों का रस पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करता है। यह गैस, कब्ज, और अन्य पाचन समस्याओं को कम करता है।

3. त्वचा रोग

पीपल के पत्तों का पेस्ट त्वचा रोगों जैसे एक्जिमा, सोरायसिस, और फंगल इंफेक्शन के उपचार में उपयोगी होता है। इसका एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण त्वचा को साफ और स्वस्थ रखने में मदद करता है।

4. श्वसन तंत्र

पीपल के पत्तों का काढ़ा श्वसन संबंधी समस्याओं जैसे अस्थमा और ब्रोंकाइटिस में राहत प्रदान करता है। यह श्वसन तंत्र को साफ करता है और सांस लेने में आसानी करता है।

5. रक्तचाप

पीपल के पत्तों का सेवन उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह रक्तचाप को संतुलित रखता है और हृदय स्वास्थ्य को सुधारता है।

6. घाव और चोट

पीपल के पत्तों का रस घाव और चोटों को जल्दी भरने में मदद करता है। यह एंटीइंफ्लेमेटरी गुण के कारण सूजन और दर्द को कम करता है।

पीपल के पत्तों का सेवन

पीपल के पत्तों का सेवन विभिन्न रूपों में किया जा सकता है:

  • काढ़ा: पीपल के पत्तों को उबालकर काढ़ा तैयार किया जा सकता है।
  • रस: पीपल के ताजे पत्तों का रस निकाला जा सकता है।
  • पेस्ट: पीपल के पत्तों को पीसकर पेस्ट बनाया जा सकता है।

पीपल का पेड़ और उसके पत्ते आयुर्वेद में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। इसके औषधीय गुणों के कारण, पीपल के पत्तों का उपयोग विभिन्न बीमारियों के उपचार में किया जाता है। पर्यावरण की शुद्धि के साथ-साथ, पीपल का पेड़ और उसके पत्ते हमारे स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी होते हैं। आयुर्वेद में पीपल के पत्तों का उपयोग करके हम अपने जीवन को स्वस्थ और रोगमुक्त बना सकते हैं।

Dr. Ved Prakash

डा0 वेद प्रकाश विश्वप्रसिद्ध इलेक्ट्रो होमियोपैथी (MD), के साथ साथ प्राकृतिक एवं घरेलू चिकित्सक के रूप में जाने जाते हैं। जन सामान्य की भाषा में स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी को घर घर पहुँचा रही "समस्या आपकी- समाधान मेरा" , "रसोई चिकित्सा वर्कशाप" , "बिना दवाई के इलाज संभव है" जैसे दर्जनों व्हाट्सएप ग्रुप Dr. Ved Prakash की एक अनूठी पहल हैं। इन्होंने रात्रि 9:00 से 10:00 के बीच का जो समय रखा है वह बाहरी रोगियों की नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श के लिए रखा है । इनका मोबाइल नंबर है- 8709871868/8051556455

Dr. Ved Prakash has 81 posts and counting. See all posts by Dr. Ved Prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =