फिलीपींस: प्रमुख ब्रॉडकास्टर एबीएस-सीबीएन कॉर्प के परिचालन को बंद करने का आदेश
फिलीपींस की टेलीकॉम बॉडी ने मंगलवार को देश के प्रमुख ब्रॉडकास्टर एबीएस-सीबीएन कॉर्प के परिचालन को तुरंत बंद करने का आदेश दिया है।
टेलीकॉम बॉडी ने अपने आदेश में कहा है कि उनका लाइसेंस समाप्त हो गया है। एबीएस-सीबीएन फिलीपींस का प्रमुख समाचार चैनल है।
फिलीपींस के राष्ट्रीय दूरसंचार आयोग ने कहा कि एबीएस-सीबीएन का 25 साल का लाइसेंस चार मई को समाप्त हो गया। उन्होंने कहा कि कंपनी के पास जवाब देने के लिए दस दिन का समय है कि उसे सौंपी गई फ्रीक्वेंसियों को क्यों नहीं वापस लिया जाना चाहिए।
Shutting down major network during #COVID19 pandemic is 'highly irregular': Zubiri https://t.co/IAX0IbIIc6
— ABSCBN News Business (@ABSCBNNewsBiz) May 4, 2020
फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते नियमित रूप से एबीएस-सीबीएन की आलोचना करते रहे हैं। विपक्षी सांसदों और कार्यकर्ताओं ने इसे स्वतंत्र मीडिया पर हमले के रूप में वर्णित किया है। हालांकि इस मामले पर अभी तक एबीएस-सीबीएन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
LOOK: ABS-CBN President and CEO Carlo Katigbak was in the newsroom during the final national anthem aired before ABS-CBN went off air. | via @jeffcanoy pic.twitter.com/IMibPj2IwQ
— ABS-CBN News (@ABSCBNNews) May 5, 2020
आदेश में कहा गया है कि नेटवर्क को अपने विभिन्न टीवी और रेडियो प्रसारण स्टेशनों को देश भर में संचालित करना बंद कर देना चाहिए। क्योंकि कानून के अनुसार उनके पास इसके लिए अब आवश्यक अधिकार मौजूद नहीं हैं।

