News
खबरें अब तक...

समाचार

शातिर को मादक पदार्थ के साथ दबौचा2 Min 1 |
तितावी। गांजे की तस्करी करने वाले ०१ शातिर मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त को थाना तितावी पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-नईम पुत्र सहादीन निवासी ग्राम जसोई थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर। बरामदगी का विवरण १-१०५० ग्राम गांजा।

 

 

एसएसपी ने शराब की दुकानों का निरीक्षण किया 1 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा जनपद में लॉकडाउन के चलते शराब की बिक्री के हुए आदेश के अनुक्रम में जनपदीय पुलिस बल को दिए गए निर्देशों के अनुरूप एसपी सिटी सतपाल अंतिल तथा सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार द्वारा लॉकडाउन के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में स्थित शराब की सभी दुकानों का निरीक्षण किया और शराब की दुकान के मालिकों को शराब की बिक्री करते हुए उचित दूरी बनाये रखने हेतु निर्देशित किया।

 

गौकशी के आरोप में तीन गिरफ्तार
चरथावल। पुलिस द्वारा गौकशी के अभियोग में वांछित ०३ शातिर गौ-तस्कर अभियुक्तगण को चोकड़ा से घिस्सूखेड़ा जाने वाले चौराहे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण १-नौमान पुत्र हनीफ निवासी ग्राम कुटेसरा थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर। २- महबूब पुत्र आदिल निवासी ग्राम कुटेसरा थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर। ३- नौशाद उर्फ काला उर्फ जग्गा पुत्र दिलशाद ग्राम कुटेसरा थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर। बरामदगी का विवरण १- ०३ अदद तमंचे मय ०६ जिंदा कारतूस ३१५ बोर

शराब की दुकाने खुलते ही लगी लोगों की भीड4 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। शराब की दुकाने खुलते ही लाइन में खड़े लोगों की भीड नजर आने लगी लेकिन देखने की यह बात है कि शराब की दुकानों पर सुबह से ही भीड नजर आई हालांकि हर शराब ठेके के पास पुलिस की व्यवस्था की गयी थी ताकि वहां सोशल डिस्टेन्सिग का उल्लघंन न हो। शराब प्रेमी सोशल डिस्टेंस का पूरा पालन भी कर रहें हैं बहूत लंबे समय के बाद शराब प्रेमियों को शराब नसीब हुई हालाकि पुलिस प्रशासन सोशल डिस्टेंस बनाने का पूरा प्रयास कर रहा हैं लेकिन शराब प्रेमी उत्साह में घण्टो लाइन में लगे हुए हैं तो वही दूसरी ओर शहर कोतवाली क्षेत्र के शामली स्टैंड चौकी इंचार्ज जितेन्द्र सिंह व वहलना चौकी इंचार्ज विनय शर्मा भी मेन रोड सुजड़ू चुंगी स्थित शराब के ढेके पर पूरी मुस्तैदी के साथ लगे हुए है ऐसे ही नजारे पूरे शहर व जिले के ठेकों पर देखने को मिल रहे है।

डीएम-एसएसपी ने नईमंडी क्षेत्र का जायजा लिया7 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। नई मन्डी मे युवक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद नए हॉट स्पॉट नई मन्डी क्षेत्र को अधिकारियो की मौजूदगी मे सील कर दिया गया। डीएम-एसएसपी ने मौके पर पहुंच कर व्यवस्था का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला प्रशासन के अनुसार मुजफ्फरनगर में 14 कोरोना पाजिटीव केस थे जहां गत रात्रि नई मंडी क्षेत्र में एक पाजिटीव ओर आ जाने के बाद संख्या 15 हो गयी थी वहीं दूसरी ओर पांच कोरोना मरीजों की इलाज के बाद निगेटिव रिपोर्ट आ जाने से अब जनपद में कुल कोरोना पाजिटीवों की संख्या शेष रह गयी है। नगर के शेरनगर ओर किदवईनगर के बाद शहर के एक और नए हॉट स्पॉट बने नई मन्डी जानसठ रोड क्षेत्र की कालोनी को कोविड-19 सस्पेक्टिड मिलने के बाद सनसनी फैल गई थी। सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार व सीओ नई मन्डी धनंजय कुश्वाहा की मौजूदगी मे नई मन्डी के जानसठ रोड के कई इलाको को सेनेटाइजेशन के बाद सील कर दिया गया। विदित हो कि बीती शाम इस इलाके मे प्रशासन को इसकी जानकारी मिलने के बाद इस इलाके मे हलचल बढती देखकर लोगो मे अचंभा था। बाद मे सीएमओ डा.प्रवीण चोपडा ने एक कोराना पॉजिटिव मिलने की बात की पुष्टि करते हुए कहा कि इस मामले को लेकर इलाके मे आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी। कई दिनो की शांति के बाद नई मन्डी क्षेत्र मे कोरोना पॉजिटिव मिलना शहर के लिए एक बुरी खबर रही। शहर के सामान्य हालात होने की उम्मीद मे जुटे लोगो को बीती देर शाम के समय एक और कोरोना संदिग्ध मिलने के बाद झटका लगा। सीएमओ की पुष्टि के बाद मैडिकल एक्टिविटी प्रारम्भ कर दी गई। प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग ने हरकत मे आने के साथ जांच मे परिवार के अन्य चार सदस्यो की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। संदिग्ध के मकान को सेनेटाइज करने के साथ ही पूरे इलाके मे सेनेटाइजेशन अभियान चलाया गया। अलमासपुर से लेकर जानसठ रोड तक इस पूरे इलाके को हॉट स्पॉट घोषित करने के साथ अधिकारियो की मौजूदगी मे उसे सील कर दिया गया। इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो के अलावा रैपिड टीम भी मौके पर मौजूद रही। बताया जाता है कि इस इलाके मे संदिग्ध व्यक्ति के संपर्क मे आए लोगों की छानबीन शुरू कर दी गई है। ताकि इन लोगो के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा सकें। इस इलाके मे शहर के तमाम प्रमुख लोगो के भी आवास हैं। आज दोपहर के वक्त नई मन्डी जानसठ रोड पहुंची डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव ने मौके पर मौजूद अधिकारियो से की जा रही व्यवस्थाओ का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुठभेड़ के दौरान गोकशी का आरोपी दबौचा8 Min 3 |
भोपा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक देहात व पुलिस उपाधीक्षक भोपा व प्रभारी निरीक्षक महोदय भोपा के निर्देशन में थाना भोपा पर तैनात उ०नि० योगेन्द्र सिंह पंवार, का०-१४१४ शैलेन्द्र भाटी, का०- ४२४ गौरव मावी, का०-१४९७ किशनलाल, का०-१६२९ योगेन्द्र कुमार द्वारा मुखबिर की सूचना पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान जंगल ग्राम नंगला बुजुर्ग थाना भोपा से गौकशी करते वक्त रंगे हाथ पकड़ा गया निम्नलिखित सामान बरामद हुआ। बरामदगी का विवरण एक तमंचा ३१५ बोर, .एक खोखा ३१५ बोर ३.एक जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, दो अदद छुरी, एक कुल्हाड़ी, एक रस्सा, एक रास गोवंश(बछड़ा) जिंदा नाम पता अभियुक्त गण पोदी पुत्र लतीफ निवासी नंगला बुजुर्ग थाना भोपा मु०नगर (गिरफ्तार), मोके से फरार अभियुक्त नदीम पुत्र गफूर निवासी नंगला बुजुर्ग थाना भोपा मु०नगर के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया।

6 मई से प्रारम्भ होगा पोषाहार का वितरण
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि जनपद में संचालित समस्त २२७४ आंगनबाडी केन्द्रो पर ०६ माह से ०३ वर्श एवं ०३ वर्श से ०६ वर्श के बच्चो, गर्भवती एवं धात्री महिलाओ तथा ११ से १४ वर्श की विद्यालय न जाने वाली किषोरी बालिकाओ को घर-घर जाकर आंगनबाडी कार्यकत्रियों द्वारा पोशाहार का वितरण किया जायेगा। लॉकडाउन के दौरान भी पोशाहार का वितरण घर-घर जाकर करने के पीछे सरकार का उद्देष्य लाभार्थियों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बनाये रखना है।
क्र०सं० परियोजना पोषाहार वितरण की तिथि
१ जानसठ दिनांक ०६ मई से ०९ मई, २०२० तक
२ पुरकाजी दिनांक ०८ मई से १३ मई, २०२० तक
३ सदर दिनांक ११ मई से १५ मई, २०२० तक
४ बघरा दिनांक ०९ मई से १४ मई, २०२० तक
५ चरथावल दिनांक ०६ मई से ०९ मई, २०२० तक
६ खतौली दिनांक ११ मई से १५ मई, २०२० तक
७ मोरना दिनांक १२ मई से १६ मई, २०२० तक
८ बुढाना दिनांक ११ मई से १५ मई, २०२० तक
९ षाहपुर दिनांक ११ मई से १५ मई, २०२० तक
१० षहर दिनांक १२ मई से १६ मई, २०२० तक
पोषाहार वितरण रोस्टर जारी करते हुए सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं मुख्य सेविकाओ को इस सम्बंध मे आदेष जारी किये जा चुके है। उनहोने निर्देश दिये कि लॉकडाउन के दौरान पोशाहार वितरण में पारदर्षिता सुनिश्चत की जायेगी। इसके साथ ही बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाओ एवं आंगनबाडी कार्यकत्रियों रोस्टर की सूचना देते हुए पोशाहार वितरण करना सुनिष्चित करेगें। आंगनबाडी कार्यकत्री द्वारा आंगनबाडी केन्द्रो पर पोशाहार प्राप्त होने के पश्चात जारी रोस्टर के अनुसार निर्धारित तिथि को वितरण व्यवस्था एवं लॉकडाउन से सम्बंधित सभी गाइड लाईन्स जैसे-सोषल डिस्टेंन्सिग (जिसमें लाभार्थियों के बीच में कम से कम एक मीटर की दूरी अवष्य रहे) का पालन सुनिष्चित किया जायेगा।
उन्होने कहा कि अांगनबाडी कार्यकत्रियों एवं लाभार्थियों द्वारा मुंह ढंकने हेतु मास्कध्दुपट्टेध्गमछे का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाएगा। प्रत्येक घण्टे मे कम से कम २० सेकेण्ड तक साबुन से हाथ धोया जायेगा। इस दौरान, आंख, नाक व मुंह को नही छुआ जाएगा। अनावष्यक भीड एकत्रित नही की जाएगी। आंगनबाडी कार्यकत्रियों द्वारा पोशाहार वितरण के दौरान लाभार्थियों के परिवार के सदस्यों को आरोग्य सेतु एप के बारे में अवगत कराया जाये एवं अपनी उपस्थिति मे आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाया जाये। इस कार्य में किसी भी प्रकार की षिथिलताध्लापरवाही क्षम्य नही होगी। इस दौरान यदि बाहर से कोई व्यक्ति आये या कोई व्यक्ति खांसी एवं जुकाम से बीमार हो तो उसकी सूचना से भी अवगत कराना सुनिष्चित करेंगी।

व्यापारियों ने की जल्द ही बाजार खोले जाने की मांग10 Min |
मुजफ्फरनगर। व्यापारियो ने अधिकारियो के साथ आयोजित बैठक मे व्यापारियो ने अपनी समस्याओ से अवगत कराया तथा जल्द ही बाजार खोले जाने की मांग करते की। एडीएम ने व्यापारियो की समस्या को ध्यान पूर्वक सुनने के साथ शीघ्र ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
कचहरी स्थित जिला पंचायत सभागार मे विभिन्न व्यापार संगठनो से जुडे व्यापारी नेताओ ने बैठक की अध्यक्षता कर रहे एडीएम प्रशासन अमित कुमार को मध्यम वर्गीय व्यापारियो की समस्या से अवगत कराया। बैठक के दौरान व्यापारी नेताओ ने बताया कि लॉक डाउन हुए 42 दिन का समय बीत चुका है। ऐसी परिस्थती काम कारोबार पूरी तरह चोपट हो चुके हैं तथा खास तौर पर मध्यम वर्गीय व्यापारियो के सामने रोजी-रोटी का समस्या बन रही है। अतः प्रशासन को इस और गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। बैठक के दौरान कपडे,जूते आदि की दुकाने खोले जाने की मांग की। इस दौरान वरिष्ठ व्यापारी नेता रेवतीनन्दन सिंघल, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रिय सह संयोजक श्री मोहन तायल, व्यापारी नेता संजय मित्तल, राजेन्द्र काटी,व्यापारी नेता कृष्णगोपाल मित्तल, तरूण मित्तल, राहुल वर्मा, राहुल गोयल आदि व्यापारी नेता मौजूद रहे।

कोरोना वायरसः नहीं बाज रहे भट्टा स्वामी, धडल्ले से जलाई जा रही प्रतिबंधित पन्नी11 Min |
मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा क्षेत्र के रमीज ब्रिक्स फील्ड भट्टे पर प्रतिबंधित जॉनसन कंस्लड व कार्बन द्वारा जलाकर ईटो को पकाया जाता है इतना ही नही यह भट्टा हाइवे किनारे और दूसरे भट्टे से सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर है।
इस भट्टे का रजिस्ट्रेशन अधिकारियों से साठगांठ कर इस भट्टे को पास भी करा लिया जबकि यह भट्टा नियमावली 2018 के अनुसार पूर्ण रूप से अवैध है वही निराना ब्रिक्स फील्ड से रमीज ब्रिक्स फील्ड भट्टे की दूरी एक किलोमीटर से भी कम है इस भट्टे पर पन्नी से लेकर प्रतिबंधित भूसा भी झोककर एनजीटी के आदेशों की उड़ाई जा रही है धज्जिया वही दूसरी और प्रदूषण विभाग कार्यवाही करने कक बजाय सोया है कुम्भकरण की नींद क्या आलाधिकारी संज्ञान लेकर कोई ठोस कार्यवाही करेगे ये देखने वाली बात होगी। वही प्रदूषण नियंत्रण संघर्ष समिति के महासचिव प्रवेश पाल ने बताया की सिखेड़ा रमीज ब्रिक्स फील्ड भट्टे प्रतिबंधित भूसा जॉनसन कंस्लड ईट के पकाने में प्रयोग किया जाता है जिससे भट्टे से खतरनाक प्रदूषण निकलता है यह भट्टा हाइवे के किनारे है जिससे आने जाने वाले लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ता है वही प्रदूषण विभाग भी पता होने के बावजूद कार्यवाही करने की बजाय आंख मूंदकर बैठा है वही प्रदूषण उड़ा रहा कानून की धज्जियां वही प्रदूषण नियंत्रण संघर्ष समिति के महासचिव प्रवेश पाल का कहना है की भट्टे से भट्टे की दूरी नियमानुसार 800 मीटर के लगभग होनी चाहिये वही निराना मैसर्स ब्रिक्स फील्ड भट्टे से रमीज ब्रिक्स फील्ड की दूरी लगभाग 200 मीटर के करीब है जो कि पूर्ण रूप से अवैध क्या प्रदूषण विभाग से लेकर खनन विभाग कोई कार्यवाही करेगा या नही

पुलिस शराब के शौकीनो को कड़ी धूप में करवा रहे हैं लॉक डाउन और सोशल सोशल डिस्टेंसिंग का पालन13 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के तीसरे चरण में सोमवार को शराब की दुकानें खुलते ही उमड़ पड़ी भीड़ को देखते हुए आबकारी विभाग ने इस पर लगाम लगाई है विभाग ने एक बार में कितनी शराब खरीदी जा सकती है, इसकी सीमा तय कर दी है आबकारी विभाग के अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में शराब की बिक्री शुरू हो गई है। तीन-चार दिन सीमित मात्रा में ही लोग शराब खरीद सकेंगे। एक बार में एक व्यक्ति सिर्फ एक बोतल, दो अद्धा, तीन पव्वा, दो बीयर की बोतलें और तीन बीयर की केन खरीद सकता है उन्होंने दुकानदारों की भी जमकर क्लास ली और ओवररेटिंग रोकने का सख्त निर्देश दिया। उनके औचक निरीक्षण से खलबली मच गई उन्होंने कहा कि ओवररेटिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्ररवाई की जाएगी दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए ग्राहकों के लिए घेरे बनाए गए हैं और किसी भी तरह हंगामे से बचने के लिए शामली स्टैंड चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ कड़ी धूप में वहां पर मौजूद रहे।

कार्ड धारकों को नहीं मिल पा रहा है राशन15 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग क्षेत्रों मै राशन डीलरों ने अपनी दुकान के बाहर लिखा कि माल खत्म हो गया है जिससे कार्ड धारकों को दरबदर भटक ना पड़ रहे हैं लेकिन उनको राशन वितरण नहीं होपा रहा है ऐसे में कार्ड धारक बहुत परेशान हो रहे हैं इसी बीच उचित दर की दुकानदारों के विक्रेताओं से बात की गई तो उन्होंने कोई संतुष्टि जवाब नहीं दिया और कई दुकानदार ऐसे हैं जिनके पास माल का स्टॉक है लेकिन वे राशन वितरण नहीं कर रहे हैं जोकि अपने जानकारों को चेहरा देखकर राशन वितरण कर रहे हैं ऐसे दुकानदारों पर भी प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए जो गरीब तबके के लोग हैं जिनका गुजारा ही राशन पर निर्भर है उनके लिए सोचने वाली यह बात है की उनके 4 दिन किस तरह गुजरगे कुछ कार्ड धारकों से बात की गई तो पता चला कि उनके घर में राशन बिल्कुल खत्म हो चुका है और राशन पर आए तो राशन बंद मिले जिनको मायूस होकर अपने घर वापस खाली हाथ लौटना पड़ा।
वर्जनः-
जिला पूर्ति अधिकारी जाकिर हुसैन जिले में लगभग 23000 नए राशन कार्ड बनने के कारण कार्ड धारकों को असुविधा हो रही है इसका संज्ञान प्रशासन ने ले लिया है जिसमें 12 तारीख तक शेष बचे हुए कार्ड धारकों को राशन वितरण कर दिया जाएगा

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 1 =