मुजफ्फरनगर में प्लाज्मा की है जरूरत, दानवीर रक्तदाताओं से की गई अपील
मुजफ्फरनगर। समर्पित युवा समिति पिछले 3 माह में ( जनवरी, फरवरी एवं मार्च ) कोरोना से ठीक हुए लोगों से प्लाज्मा दान करने की अपील करती है
समर्पित युवा समिति के सदस्य अमित पटपटिया ने बताया कि रक्तदान के क्षेत्र में समर्पित युवा समिति इस समय जिले में सबसे सक्रिय संस्था है,समिति द्वारा कोविड काल में भी 7 रक्तदान शिविर लगाये जा चुके हैं जिसमें सैकड़ो रक्तवीरों ने रक्तदान किया।
उन्होंने बताया कि न केवल मुजफ्फरनगर अपितु मेरठ व दिल्ली के ब्लड बैंक्स में रक्त की कमी को पूरा किया गया, इसके अलावा भी दिन प्रतिदिन की रक्त संबंधित आवश्यकताओं व रेयर ब्लड ग्रुप की आवश्यकता भी समिति से जुड़े रक्तवीर पूरा कर रहे हैं।
इसी उम्मीद के साथ समर्पित युवा समिति के पास कोरोना पीड़ित मरीजों के लिए प्लाज्मा के लिए भी हर दिन दर्जनों डिमांड आती हैं , किंतु कोरोना से ठीक हुए लोगों की जानकारी न मिल पाने के कारण समिति ऐसे मरीजों की सहायता करने में असहाय महसूस कर रही है।
समिति ने जनवरी, फरवरी एवं मार्च 2021 में कोरोना से ठीक हुए लोगों से अपील की है वे पीड़ित गंभीर व्यक्तियों की जीवन रक्षा हेतु स्वयं से आगे आकर लोगों की जान बचाने में अपना अमूल्य योगदान दें।
समिति ने इसके लिए दो मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं जो कि इस प्रकार हैं-
7417141000
9412 110099

