पीएम मोदी और अमित शाह ने Asia Cup 2023 जीतने पर जूनियर महिला हॉकी टीम को दी बधाई
भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए महिला हॉकी जूनियर Asia Cup 2023 का खिताब अपने नाम किया. भारत की बेटियों ने शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया. भारत की बेटियों के इस शानदार जीत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह गदगद हुए हैं. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने पूरी टीम को बधाई दी है.
पीएम मोदी ने Asia Cup 2023 जीतने वाली भारतीय महिला टीम की जमकर तारीफ की है. पीएम ने ट्वीट कर बधाई देते हुए कहा कि ‘2023 महिला हॉकी जूनियर एशिया कप जीतने पर हमारे युवा चैंपियनों को बधाई! टीम ने अपार दृढ़ता, प्रतिभा और टीम वर्क दिखाया है. उन्होंने हमारे देश को बहुत गौरवान्वित किया है. उनके आगे के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं.’
Congratulations to our young champions on winning the 2023 Women’s Hockey Junior Asia Cup! The team has shown immense perseverance, talent and teamwork. They have made our nation very proud. Best wishes to them for their endeavours ahead. pic.twitter.com/lCkIDMTwWN
— Narendra Modi (@narendramodi) June 11, 2023
भारतीय बेटियों के इस शानदार जीत से देश के गृह मंत्री अमित शाह भी गदगद हुए हैं. अमित शाह ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘भारतीय हॉकी के लिए ऐतिहासिक क्षण! जूनियर महिला हॉकी टीम ने पहली बार जूनियर एशिया कप जीत कर इतिहास रचा है. इस अभूतपूर्व जीत पर पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई. आपकी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता से आज पूरा देश गौरवान्वित है. आप सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं.’
भारतीय हॉकी के लिए ऐतिहासिक क्षण!
जूनियर महिला हॉकी टीम ने पहली बार जूनियर एशिया कप जीत कर इतिहास रचा है। इस अभूतपूर्व जीत पर पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई।
आपकी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता से आज पूरा देश गौरवान्वित है। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। pic.twitter.com/dBEwUmhyOX
— Amit Shah (@AmitShah) June 11, 2023
भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा कि ‘एक शानदार और अविस्मरणीय रविवार. इतिहास रचने के लिए हमारी नारी शक्ति को हार्दिक बधाई. उन्होंने अपने कौशल और जुनून के दमदार प्रदर्शन से चार बार के चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर पहली बार महिला जूनियर हॉकी एशिया कप का खिताब जीता.’उन्होंने कहा, ‘यह गर्व का क्षण है कि युवा और जमीनी प्रतिभा को निखारने की हमारी खोज योजनाओं का ऐसा उत्साहजनक परिणाम मिल रहा है. इस टीम में से 17 खिलाड़ी खेलो इंडिया से जुड़े रहे हैं और उन्होंने साइ (भारतीय खेल प्राधिकरण) के बेंगलुरु परिसर में अपने कौशल को बेहतर किया है. हमें आप पर बहुत गर्व है और पूरा देश आपकी सफलता से खुश है.’
A super and unforgettable Sunday!
Heartiest greetings to our #NaariShakti for scripting history as they win the first ever Women’s Junior Hockey Asia Cup title by defeating 4-time champions South Korea in an emphatic display of skill and passion.
It’s a moment of… pic.twitter.com/F3VPa8DQGo
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) June 11, 2023

