Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भारतीय किसान यूनियन के प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, पुलिस थानों पर की गई बैरिकेडिंग

मुजफ्फरनगर। किसान प्रदर्शन की आशंका के मददेनजर जनपद मे पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। एसएसपी अभिषेक यादव व एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय सहित समस्त पुलिस अधिकारियो ने क्षेत्र मे भ्रमण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। किसानो के प्रर्दशन के दृष्टिगत पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आई।

सभी थानो व मुख्य चौराहो तथा बाजारो मे पर्याप्त मात्रा मे पुलिस बल तैनात रहा।थानो मे किसानो के धरना प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने सभी जनपदो के कमांडरो को बॉडी प्रोटेक्टर सहित समस्त दंगा नियंत्रण संसाधनो से परिपूर्ण भ्रमण सील रहने के निर्देश दिए है।

एडीजी एलओ के निर्देशे के अनुपालन मे एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे जनपद के ग्रामीण अंचल सहित नगर क्षेत्र मे सभी थानो पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सभी थानो व अन्य स्थानो पर पुलिस की चाक-चौबन्द व्यवस्था रही।

एसएसपी अभिषेक यादव ने विभिन्न थानो व अन्य क्षेत्रो मे भ्रमण कर सभी व्यवस्थाओ को देखा एवं मौके पर मौजूद अधिनस्थ अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी अभिषेक यादव ने शहर कोतवाली पहुंंच कर पुलिस बल की ब्रीफिंग की। शहर कोतवाल योगेश शर्मा के निर्देशन मे शहर कोतवाली मे चाक चौबन्द व्यवस्था की गई।

किसान प्रदर्शन की आशंका के चलते पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा डायल 112 व सभी चौकियों की फोर्स भी सम्बन्धित थानो पर मौजूद रही। सिविल लाईन थाना प्रभारी डी.के.त्यागी व इंस्पैक्टर महिला थाना मोनिका चौहान,नई मन्डी कोतवाली प्रभारी अनिल कप्परवान आदि की मौजूदगी मे थानो पर व थाना क्षेत्र के सभी चौराहो व मार्गो पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

भारतीय किसान यूनियन प्रभावित क्षेेेेेेत्रो मे भारी मात्रा मे पुलिस फोर्स लगाई गई। भाकियू के चरथावल थाना क्षेत्र मे किसानो के धरने प्रदर्शन की आशंका के चलते पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही।

मीरापुर थाना प्रभारी संतोष कुमार त्यागी,शाहपुर इंस्पैक्टर संजीव कुमार,बुढाना कोतवाल एम.एस.गिल, भोपा थाना प्रभारी सूबे सिह यादव सहित जनपद के समस्त थाना प्रभारी सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी के निर्देशन मे अलर्ट रहे।

वहीं दूसरी और दोपहर के वक्त चरथावल थाने के घेराव के लिए जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओ को एएसपी विवक कुमार,सीओ सिटी कुलदीप कुमार,एसडीएम सदर दीपक कुमार व थाना प्रभारी धर्मेन्द्र से ने रोक लिया तथा समझा-बुझाकर वापिस लौटा दिया। इसके अतिरिक्त भाकियू कार्यकर्ता थाना पुरकाजी व थाना नई मन्डी पहुंच कर धरने प्रदर्शन का प्रयास किया।

लेकिन पुलिस अधिकारियो द्वारा समझाने पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता वापिस लौट गए। किसानो द्वारा प्रदर्शन की आशंका की सूचना को प्रबल होता देख एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर पुलिस प्रशासन अर्लट मोड पर आ गया।

इसी संदर्भ मे एसडीएम खतौली इन्द्रजीत सिह व सीओ खतौली आशीष प्रताप सिह, इंस्पैक्टर एच.एन.सिह भाकियू मण्डल प्रभारी राजू अहलावत के आवास पर भी पहुंचे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + seven =