अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने कई वांछितों को दबौचा
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग स्थानों से कई वांछितों/वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 अक्षय शर्मा द्वारा अभियुक्त आतिफ पुत्र ईनाम कुरैशी निवासी 150 मौहल्ला कस्सावान थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को गहराबाग वाल्मीकि बस्ती मार्ग से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 01 छुरी नाजायज बरामद की गयी। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 संजय त्यागी द्वारा वारंटी अभियुक्त धर्मेन्द्र पुत्र अमर सिंह निवासी मौहल्ला हरिनगर ग्राम मखियाली थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।
वहीं थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 अनित यादव द्वारा वारंटी अभियुक्त प्रदीप पुत्र जबर सिंह निवासी मौहलला जनकपुरी थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।
वहीं थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 नरेन्द्र कुमार द्वारा विद्युत अधि0 मे वारंटी अभियुक्त जान मौहम्मद उर्फ जानू पुत्र उमरदीन निवासी ग्राम नावला थाना मन्सूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुदेश राज द्वारा वारंटी अभियुक्त गोविन्दा पुत्र सुन्दर निवासी मौहल्ला देवीदास कस्बा व थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर व वॉछित अभियुक्त अकबर पुत्र रशीद निवासी मौहल्ला देवीदास कस्बा व थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्तगणों के मसकन से गिरफ्तार किया गया।
वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 अशोक कुमार द्वारा विद्युत अधि0 में वॉछित अभियुक्तों श्याम सिंह पुत्र कुच्छन सिंह, ब्रहमपाल पुत्र भगवानदास निवासीगण ग्राम तिगई थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्तों के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

