Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

लॉकडाउन को लेकर पुलिस ने वाहन चैकिंग अभियान चलाया….

पुरकाजी। लॉकडाउन को लेकर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में बैठा लिया। बैरिकेड लगाकर सख्त चेकिग अभियान चलाया। जरूरी चीजों के लिए दुकान खोलने वाले से काउंटर के बाहर सर्किल बनाने को कहा।

कोरोना को लेकर सरकार की ओर से लगाए गए लाकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस ने पूरी सख्ताई दिखाई। उल्लंघन करने वाले कई लोगों को हिरासत में बैठाकर कई घंटों के बाद छोड़ा।

बाजार खुलने के समय बाजार में गश्त कर बेवजह घूमने वालों को टाइट किया। खादर तिराहा पर बैरिकेड लगाकर वाहनों का चेकिग अभियान चलाया।

दूसरे राज्यों के नंबर वाले वाहनों से आने-जाने का कारण पूछकर दोबारा आने पर कार्रवाई करने की बात कही। मेडिकल स्टोर व अन्य जरूरी सामान को लेकर खुल रही दुकान वालों को काउंटर के बाहर सर्किल बनवाने को कहा।

प्रभारी निरीक्षक देशराज सिंह ने कहा कि महामारी से बहुत जान जा रही है। सरकार ने लोगों की भलाई के लिए लाकडाउन लगाया है। इसे सख्ती से लागू कराया जाएगा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × one =