Feature

आपको बड़ा फायदा देगा Post Office स्‍कीम: आपको मिलेगी 35 लाख रुपये की रकम

Post Office के तहत कई छोटी बचत योजनाएं पेश की जाती है। ऐसे ही एक योजना ग्राम सुरक्षा बीमा योजना है, जिसे 1995 में पेश किया गया था। इस योजना को गांव के लोगों को बीमा देने के लिए लाया गया है। इसके तहत उसे लाभ दिया जाता है, जो गांव का निवासी है। इस योजना का लक्ष्‍य गांव के नागरिकों को बीमा कवर देना है

ताकि जरुरत पड़ने पर उसके परिवार को इससे मदद मिल सके। इंडिया पोस्‍ट ऑफिस की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार यह योजना गांव की महिलाओं और लोगों को जागरूक करने के लिए यह स्‍कीम लेकर आई गई है।

Post Office के इस स्‍कीम में अगर कोई निवेश करता है तो उसे 35 लाख रुपये मिलेंगे। इसके लिए लोगों को 1,500 हर महीने का निवेश करना होगा। ग्राम सुरक्षा योजना के तहत 19 साल के लोगों को लाभ दिया जाता है। जबकि 55 साल इसमें अधिकतम निवेश की आयु है। इस आयु वर्ग के बीच कोई भी व्‍यक्ति इस योजना का लाभ ले सकता है।

अगर आप भी एक सुरक्षित निवेश के बारे में सोच रहे हैं और चाहते हैं कि बिना जोखिम के कम पैसों के निवेश पर आपको एक अच्‍छा फंड मिले तो Post Office की स्‍कीम आपके लिए बेहतर हो सकती है। साथ ही आपको टैक्‍स बेनेफिट से लेकर लोन जैसी चीजों के भी लाभ मिल सकते हैं। यहां ऐसे ही एक पोस्‍ट ऑफिस के स्‍कीम के बारे में जानकारी दी जा रही है, जो आपको बड़ा फायदा देगा। 

इस योजना के तहत कम से कम 10,000 रुपये का बीमा लिया जा सकता है। निवेशक इस योजना के तहत अधिकतम 10 लाख तक निवेश कर सकता है। वहीं इस योजना के बोनस की बात करें तो 80 वर्ष आयु के बाद दिया जाता है। इसमें नॉमिनी जोड़ने का भी विकल्‍प दिया जाता है। इस योजना के तहत मंथली, तिमाही, छमाही और सालाना प्रीमियम जमा करना होता है।

अगर 19 साल के उम्र में कोई 10 लाख रुपये का निवेश 55 साल की आयु के लिए करता है तो उसका प्रीमियम 1,515 रुपये, 1,463 रुपये का प्रीमियम 58 साल के लिए और 1,411 रुपये का प्रीमियम 60 साल के लिए हर महीने देना होगा। जिसमें मैच्‍योरिटी पर 31.60 रुपये 55 साल पर, 33.40 लाख रुपये 58 साल पर और 60 साल पर 34.60 लाख रुपये मिलेंगे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − 4 =