Ukraine Russia युद्ध के बीच कीव पहुंचे राष्ट्रपति जो बाइडेन
Ukraine और रूस में जारी युद्ध को एक साल होने जा रहा है. अमेरिका लगातार यूक्रेन की आवाज वैश्विक स्तर पर उठाता रहा है. साथ ही अमेरिका ने यूक्रेन की हरसंभव मदद करने की कोशिश भी की है. अमेरिका के इस समर्थन के बीच युद्ध का एक वर्ष पूरा होने से ठीक पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन यूक्रेन के कीव पहुंचे हैं.
#ukraine को 500 मिलियन डॉलर की सहायता देने की घोषणा करते हैं। हम उन कंपनियों के खिलाफ भी अतिरिक्त प्रतिबंधों की घोषणा करेंगे जो #Russia का समर्थन करने की कोशिश कर रही हैं: कीव में #JoeBiden #UkraineRussianWar pic.twitter.com/9JNDcuCmnU
— News & Features Network (@mzn_news) February 20, 2023
इस दौरान, उन्होंने Ukraine के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात भी की है. इसके साथ ही, जेलेंस्की के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बाइडेन ने कहा कि वे यूक्रेन को एयर सर्विलांस रडार देंगे. वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का दौरा बताता है कि वो हमारे साथ हैं.

