वैश्विक

Ukraine: रूसी सैनिकों पर नरसंहार का आरोप, बूचा नरसंहार के बाद एक्शन में यूरोपीय यूनियन

European Union ने शुक्रवार को रूस और बेलारूस पर नए सिरे से कई और प्रतिबंध लगा दिए. यह कर्रवाई रूस द्वारा Ukraine में किए जा रहे युद्ध की वजह से की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, क्योंकि रूस लगातार यूक्रेन पर तेज हमले कर रहा है और आम लोगों को अपना निशाना बना रहा है.

हाल ही में Ukraine बूचा में रूसी सैनिकों पर नरसंहार का आरोप लगा है. इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए यूरोपीय यूनियन ने रूस के खिलाफ शुक्रवार को आर्थिक और व्यकिगत प्रतिबंधों की पांचवीं सूची जारी कर दी.

Big स्तर पर प्रतिबंध

पांचवें राउंड के इस बैन में रूसी अर्थव्यवस्था के लॉजिस्टिक सेक्टर के साथ-साथ यूरोपीय संघ के बीच जो व्यापारिक संबंध थे, उस पर भी प्रतिबंध लगाया गया है. इसके अलावा नए प्रतिबंधों में रूसी और बेलारूस के सड़क परिवहन वाहनों की यूरोपीय संघ European Union में आवाजाही प्रतिबंधित की गई है. हालांकि कुछ अपवादों में वाहन आ-जा सकेंगे. वाहन में अगर गेहूं, मेडिसिन, चिकित्सा, कृषि औऱ खाद्य उत्पादों जैसे सामान होंगे तो उनकी आवाजाही नहीं रोकी जाएगी.

इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर भी रोक

European Union  प्रतिबंध में रूस के जेट ईंधन, क्वांटम कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स, संवेदनशील मशीनरी, परिवहन उपकरण, लकड़ी, सीमेंट, उर्वरक जैसे प्रोडक्ट के आयात को भी शामिल किया गया है.

नए प्रतिबंधों के तहत रूस को काफी नुकसान पहुंच सकता है. अगर आंकड़ों के हिसाब से इसके अनुपात को देखें तो निर्य़ात और आयात पर प्रतिबंध के बाद होने वाला असर क्रमशः 10 अरब यूरो औऱ 5.5 अरब यूरो है.

Ukraine  रूस के बीच इन दिनों भीषण युद्ध चल रहा है. रूस जहां लगातार यूक्रेन के इलाकों को निशाना बना रहा है उससे यही साबित होता है कि आने वाले दिनों में युद्ध थमने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. इसी बीच रूस की एक मिसाइल डोनबास क्षेत्र के एक रेलवे स्टेशन पर गिरी जिस पर   ‘ये बच्चों के लिए’ नाम का संदेश लिखा हुआ था. 

आपको बता दें कि इस रॉकेट के हमले में शुक्रवार को कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई थी. Ukraine अधिकारियों ने बताया कि क्रामातोर्स्क शहर के रेलवे स्टेशन पर किए गए मिसाइल हमले के दौरान वहां हजारों लोग युद्ध से बचने के लिए एकत्र थे. अधिकारियों ने कहा कि हमले में कम से कम 50 लोग मारे गए हैं.

स्टेशन में ज्यादातर एकत्रित थे महिलाएं और बच्चे

स्टेशन के अंदर और आसपास करीब 4,000 नागरिक एकत्र थे और उनमें से ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे. हालांकि रूसी रक्षा मंत्रालय ने स्टेशन पर हमला करने से इनकार किया लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि रूसी सैनिकों ने जान-बूझकर ऐसे स्थान को निशाना बनाया जहां आम नागरिक एकत्र थे.

रूसी नहीं बदल रहे हैं अपने तरीके

राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया में कहा कि अमानवीय रूसी अपने तरीके बदल नहीं रहे हैं. युद्ध क्षेत्र में हमारे सामने खड़े होने की ताकत एवं हिम्मत नहीं होने के कारण वे अब असैन्य आबादी को नुकसान पहुंचा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस बुराई का कोई अंत नहीं है. यदि उन्हें सजा नहीं दी गई, तो वह (रूस) कभी नहीं थमेगा.

इस बीच, यूक्रेन के नेताओं ने कहा है कि देश के जिन क्षेत्रों में रूस से कब्जा वापस लिया गया है, वहां रूसी बलों द्वारा की गई तबाही के कारण आने वाले दिनों में और अधिक भयावह मंजर देखने को मिल सकते हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − ten =