खेल जगत

Pro Kabaddi League: थलाइवाज को हराकर पांचवें स्थान पर पहुंची यूपी योद्धा

Pro Kabaddi League Season 8 104वें मुकाबले में तमिल थलाइवाज (Tamil Thalaivas) को यूपी योद्धा (UP Yoddha) ने 41-39 से हरा दिया. इस जीत के साथ यूपी योद्धा पांचवें स्थान पर पहुंच गई है. दोनों टीमों ने पहले रेड में लगातार अंक हासिल किए और एक दूसरे को पीछे छोड़ने की कोशिश की. हालांकि दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने ऑलराउंड खेल दिखाया

जिसकी वजह से आखिरी रेड में मैच का फैसला हुआ. इस मुकाबले में सुरेंदर गिल ने सबसे अधिक अंक हासिल किए, तो परदीप नरवाल और मंजीत ने अपना अपना सुपर 10 पूरा किया. इस मैच में सुमित सांगवान ने पांच टैकल प्वाइंट्स अर्जित किए, तो सागर ने तीन खिलाडियों को मैट से बाहर भेजा.

तमिल थलाइवाज ने टॉस जीता और यूपी योद्धा को पहले रेड करने के लिए आमंत्रित किया. परदीप नरवाल यूपी की ओर से पहली रेड करने आए लेकिन खाता सुरेंदर गिल ने खोला. मंजीत ने थलाइवाज के लिए पहला अंक हासिल किया. इसके बाद अजिंक्य पवार (Ajinkya Pawar) और मंजीत ने सफल रेड के जरिए टीम को बढ़त दिलाई. परदीप नरवाल (Pardeep Narwal) ने सुपर रेड कर यूपी योद्धा को 7-7 से बराबरी दिला दी. इस मुकाबले में दोनों टीमें रेड में अंक हासिल कर रही थीं. तमिल थलाइवाज ने श्रीकांत जाधव को सुपर टैकल कर दिया.

गुरदीप सांगवान (Gurdeep Sangwan) ने अजिंक्य को टैकल कर यूपी को डिफेंस में मैच का पहला अंक दिलाया. परदीप ने बचे हुए दोनों में से एक डिफेंडर को आउट कर थलाइवाज को ऑलआउट के करीब पहुंचा दिया. परदीप नरवाल आज शानदार फॉर्म में थे और लगातार 6 अंक लेकर टीम को बढ़त दिला दी. हिमांशु ने पहले हाफ से ठीक पहले सुपर रेड कर थलाइवाज को फिर से आगे कर दिया. पहले हाफ में तमिल थलाइवाज 22-20 से आगे थी.

दूसरे हाफ में सुमित सांगवान (Sumit Sangwan) ने मंजीत को सुपर टैकल किया. सुरेंदर गिल ने दूसरे हाफ में फिर से कमाल दिखाया और मल्टी प्वाइंट्स रेड कर यूपी को आगे कर दिया. दूसरी ओर परदीप भी फॉर्म में लौट चुके थे और उन्होंने अपना सुपर 10 पूरा किया. अजिंक्य पवार (Ajinkya Pawar) को सुमित ने टैकल कर थलाइवाज को दूसरी बार ऑलआउट कर दिया. थलाइवाज ने पहले परदीप को टैकल किया फिर मंजीत ने रेड कर स्कोर 31-32 कर दिया और इस सफल रेड के साथ मंजीत (Manjeet) ने अपना सुपर 10 पूरा किया.

हालांकि सुरेंदर गिल (Surender Gill) ने फिर से दो प्वाइंट लिया और अपना सुपर 10 पूरा किया. दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने दोनों विभाग में शानदार प्रदर्शन किया. हुमांशु को सुमित ने टैकल कर दो अंकों की पढ़त बना ली. इ

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + three =