Punjab: बुधवार-गुरुवार की मध्य रात्रि में स्वर्ण मंदिर के पास एक बार फिर धमाका
Punjab के अमृतसर में बुधवार-गुरुवार की मध्य रात्रि में स्वर्ण मंदिर के पास एक बार फिर धमाका हुआ. धमाके से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. हालांकि इस बार जहां धमाका हुआ, वो स्थान पहले धमाके की जगह से बिल्कुल अलग था.
ताजा धमाका पहले घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर हुआ. स्वर्ण मंदिर के पास हुआ ताजा धमाका गलियारा साइड स्थित श्री गुरु रामदास सराय के पास रात को एक बजे हुआ. पुलिस ने एक युवक और युवती को हिरासत में लिया है. दोनों को नजदीकी सराय से हिरासत में लिया गया है.
धमाके की आवाज सुनने के बाद श्री गुरु राम दास सराय को खाली करवा दिया गया है. वहीं जिस जगह धमाके की खबर है उस जगह पुलिस द्वारा रस्सियां बांध दी गई हैं. दरअसल जिस जगह धमाका हुआ है वहां आम लोगों की ज़्यादा हलचल नहीं होती.
एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी थोड़ी देर में घटनास्थल पर पहुंचेंगे. सूत्रों के मूताबिक जिस युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है उसका नाम यादवीर सिंह है और गुरदासपुर का रहने वाला है. उसके पास मिले एक बैग से कुछ विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुई है.

