Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुरकाजी-उत्तराखण्ड(अंतर्राज्यीय बार्डर)- अभिषेक यादव द्वारा किया गया निरीक्षण

पुरकाजी। थाना पुरकाजी अंतर्गत पुरकाजी-उत्तराखण्ड(अंतर्राज्यीय बार्डर) का आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा किया गया निरीक्षण।

निरीक्षण के दौरान चौकिंग पवाईंटस पर नियुक्त सभी पुलिसकर्मियों को कोरोना वायरस से स्वंय को सुरक्षित रखने के साथ ही डियूटी करने हेतु निर्देशित भी किया गया। ाथ ही साथ बिना अनावश्यक कार्य के आने वाले दो पहियां ,चार पहिया वाहनों पर तत्काल कार्यवाही करने तथा फल,सब्जी,दूध,मेडिकल ,एम्बुलेंस व अन्य जरुरी सामान लाने वाले वाहनों को न रोकने हेतु निर्देशित किया गया जिससे जनपदवासियों को आवश्यक सामान की कमी न होंने पाये।

बता दें सम्पूर्ण देश में लागू लॉकडाउन एवं नगरवासियों की सुरक्षा में लगी जनपदीय पुलिस (थाना पुरकाजी) में तैनात पुलिसकर्मियों को कोरोना से बचाव के लिए की गयी व्यवस्थाओं का भी एस एस पी ने निरीक्षण किया। यहां प्रत्येक कर्मचारीगण के पास में सेनेटाइजर साबुन तथा मास्क की उपलब्धता को भी चौक किया गया तथा सोशल डिस्टेंस के साथ डियूटी करने व हाथों को लगातार साबुन से धोने/सेनिटाईज करने हेतु एस एस पी ने निर्देशित किया ।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20907 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + twelve =