उत्तर प्रदेश

3 महीनों के लिए फिर लागू होगी राशन योजना, सरकार 3,270 करोड़ रुपये खर्च करेगी: Yogi Adityanath

 उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शनिवार कैबिनेट की औपचारिक बैठक के बाद प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने राशन की योजना पर बड़ा एलान किया. सीएम योगी ने कहा कि फ्री राशन की योजना अगले तीन महीने तक जारी रहेगी. सीएम ने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया. उन्होंने बताया कि मार्च 2022 में खत्म हो रही इस योजना को अब जून 2022 तक जारी रखा जाएगा.  

सीएम Yogi Adityanath ने कहा कि 15 करोड़ लोगों को फ्री राशन का लाभ मिलता रहेगा. सीएम योगी के एलान के मुताबिक राज्य में अन्त्योदय कार्ड वालों को 35 किलो अनाज के अलावा एक किलो चीनी, दाल, नमक और एक लीटर तेल भी फ़्री मिलता रहेगा.

वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम लोगों तक सुविधा पहुंचाते रहें. उन्होंने कहा कि आज पहली कैबिनेट बैठक में हमने मुफ्त राशन योजना को अगले 3 महीने के लिए बढ़ा दिया है. इसके लिए सरकार 3,270 करोड़ रुपये खर्च करेगी. इससे 15 करोड़ लोगों को होगा फायदा होगा.

इसके अलावा मंत्री राकेश सचान ने कहा कि 15 करोड़ लोगों को मिल रही खाद्यान्न योजना के बारे में कहा जा रहा था कि सरकार बनी तो इसे बंद कर दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं होगा. सरकार गरीबों के कल्याण को लेकर प्रतिबद्ध है.

गौरतलब है कि बीते साल दीपावली के मौके पर सीएम Yogi Adityanath ने एलान किया था कि फ्री राशन योजना, मार्च 2022 तक चलती रहेगी. वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस एलान से पहले राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की. इस दौरान विधायक रमापति शास्त्री को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई गई.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21070 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × five =