Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कीर्तिमान स्थापित कियाः 2 हजार करोड रूपये के डिपोजिट वाला प्रदेश का प्रथम सहकारी बैंक बना Muzaffarnagar जिला सहकारी बैंक

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला सहकारी बैंक लि.मुजफ्फरनगर द्वारा नित नये कीर्तिमान स्थापित करने का सिलसिला जारी है। गत वर्ष यह बैंक प्रदेश मे सवार्द्यधिक डिपोजिट अर्तित कर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा था। गत दिवस बैंक 2 हजार करोड रूपये से अधिक की डिपोजिट के साथ इस बेन्चमार्क तक पहुंचने वाला उत्तर प्रदेश का प्रथम सहकारी बैंक बन गया है।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य मे बैंक मे बैंक के कोर्ट रोड स्थित मुख्यालय पर आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम मे बोलते हुए बैंक चेयरमैन सत्यपाल सिह पाल ने कहा कि वर्तमान संचालक मण्डल के कार्यकाल मे बैंक द्वारा 2 हजार करोड के डिपोतिट लक्ष्य की प्राप्ति का विशेष महत्व है। जिसके लिए बैंक के सम्मानित ग्राहक, संचालक मण्डल के सभी डायरेक्टर तथा बैंक के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण धन्यवाद के पात्र हैं।

उन्होने यह भी कहा कि हमे गर्व है कि जिला सहकारी बैंक ने समितियों मे गोदाम निर्माण, किसानो को कृषि कार्य हेतु रिण वितरण तथा किसानो की रिण माफी योजना सहित अनेक गतिविधियो मे सर्वश्रेेष्ठ कार्य करते हुए विशेष स्थान प्राप्त किया है।

इस अवसर पर बैंक के सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि यह तो केवल शुरूआत है। बैंक इसी उपलब्धि पर रूकने वाला नही है हमारा लक्ष्य पहले उत्तर भारत और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पर पहुंचने का है। उन्होने बैंक द्वारा इन्टरनेट बैंकिग, यूपीआई तथा आईएमपीएस जैसी तकनीक आधारित सेवाए प्रारम्भ करने हेतु की गई तैयारियो के विषय मे विस्तार से अवगत कराते हुए आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अन्दर उक्त सभी सेवाए ग्राहकों के लिए मुहैया करा दी जायेंगी।

कार्यक्रम मे वरिष्ठ संचालक विरेन्द्र प्रमुख, सोमबीर सिह, दिनेश बालियान, योगेश कुमार तथा श्रीमति सुशीला देवी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए समस्त बैंककर्मियों को शुभकामनाए दी। कार्यक्रम मे बैंक के उप महाप्रबन्धक श्रीश वर्मा, दमनलाल शर्मा, जी.डी.सिह के साथ मुख्यालय के अनुभाग अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे। उपस्थित कर्मचारियो ने लगन और निष्ठा के साथ कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Dr. S.K. Agarwal has 407 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 4 =