काली नदी मे डूबे युवक का शव मिलने से परिजनो मे कोहराम
मुजफ्फरनगर। काली नदी मे डूबे युवक का शव मिलने से परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाल कर पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
ज्ञात हो कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला किदवईनगर निवासी मौहम्मद अमीर का करीब 19 वर्षीय बेटा शाहदीन बीते दिन अपने कुछ दोस्तो के साथ चरथावल रोड मदरसे के पीछे काली नदी मे नहाने के लिए गया हुआ था
मुजफ्फरनगर थाना कोतवाली नगर के क्षेत्र के किदवई नगर निवासी युवक की लाश कड़ी मशक्कत के बाद हुई बरामद, युवक कल दोस्तो के साथ काली नदी में नहाने गया था pic.twitter.com/54P2lrraQf
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) August 9, 2020
कि नदी मे नहाते वक्त तैरता हुआ वह काफी आगे निकल गया और उक्त स्थान पर पानी की गहराई के कारण युवक शाहदीन नदी मे डूब गया। इस हादसे से युवक के साथियो तथा नदी घाट पर कपडे धो रहे धोबियो मे हडकम्प मच गया।
वहीं दूसरी और नागरिको की सूचना पर हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोर टीम के साथ नदी मे डूबे युवक की तलाश शुरू की।
दोपहर के समय अपने दोस्तों के साथ चरथावल रोड स्थित काली नदी में नहा रहा एक युवक नदी में डूब गया। इस हादसे से उसके साथियों तथा नदी पर कपडै धो रहे लोगों में हड़कम्प मच गया। हादसे की जानकारी मिते ही @muzafarnagarpol पहुंच गयी। समाचार लिखे जाने तक डूबे युवक को बचाने के प्रयास जारी थे pic.twitter.com/Ge08UhEOLF
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) August 8, 2020
बीती देर शाम तक पुलिस व गोताखोर नदी मे डूबे युवक की तलाश मे जुटे रहे कि आज दोपहर नदी मे डूबे युवक का शव मिल गया। युवक की मौत की दुखद खबर से उसके परिजनो मे कोहराम मच गया।
मृतक के परिजन तथा कुछ अन्य लोग तुरन्त ही मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनो व नागरिको की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
