मृतक शाहिद के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया…
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार मे निरूद्ध कैदी शाहिद पुत्र सुबराती निवासी ग्राम न्याजुपूरा की मौत के मामले मे परिजनो ने शाहिद की मौत के मामले मे हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच पडताल व आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।
उल्लेखनीय है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव न्याजुपूरा निवासी कैदी शाहिद ने बीते दिन जिला कारागार मे खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
आज कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे मृतक शाहिद के परिजनो व ग्रामीणो ने जिलाधिकारी के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे आरोप लगाते हुए बताया कि शाहिद एन.डी.पी.एस. के मामले मे बन्द था।
मृतक के परिवारजनो ने उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए इस पूरे मामले की छानबीन व आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। इस दौरान मृतक शाहिद की मां जुबैदा पत्नि स्व.सुबराती व कुछ अन्य परिजनर,ग्रामीण मौजूद रहे।

