Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रालोद कार्यकर्ताओ ने मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पर एकत्रित हो विरोध प्रदर्शन किया

मुजफ्फरनगर। रालोद ने भूमि अधिग्रहण के मामले मे अधिग्रहित की गई जमीन के उचित मुआवजे की मांग को लेकर रालोद कार्यकर्ताओ ने मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पर एकत्रित हो विरोध प्रदर्शन किया।

 सरकार द्वारा अधिग्रहित की गई भूमि का उचित मुआवजना दिलाने की मांग को लेकर रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, संजय राठी, विकास बालियान व पंकज राठी आदि नेताओ के नेतृत्व मे मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पर एकत्रित सकडो रालोद कार्यकर्ताओ ने मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन किया

और इस दौरान भाकियू नेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हुई वार्ता का कोई नतीजा न निकलने के कारण रालोद ने धरना जारी रखने का निर्णय लिया।किसानो का आरोप है कि सरकार ानकी अधिग्रहित भूमि का उचित मुआवजा नही दे रही है। तथा किसानो की समस्याओ की अनदेखी कर रही है।

रालोद कार्यकर्ताओ ने रेलवे परिसर, प्लेटफार्म व जीना आदि सभी स्थानो पर अपना कब्जा जमा लिया। रालोद द्वारा रेलवे स्टेशन पर धरने प्रदर्शन की सूचना से प्रशासन मे हडकम्प मच गया।

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तुरन्त ही मौके पर पहुंचे तथा हंगामा कर रहे रालोद नेताओ ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा किसानो की फसल पर बुलडोजन चलाने का प्रयास किया गया है,जो कि उचित नही है। क्योंकि जब तक किसानो की फसल नही कट जाती तब तक उक्त स्थान पर बुलडोजर चलाना उचित नही है।

अधिकारियो से वार्ता के बाद धरना समाप्त हो गया। रालोद नेताओ ने कहा कि यदि शीघ्र ही अधिग्रहित भूमि का उचित मुआवजा नही मिला तो रालोद पुनः 16 सितम्बर को विरोध प्रदर्शन करेगी।

इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी, पूर्व विधायक राजपाल बालियान,संजय राठी, विकास बालियान, पंकज राठी, सुधीर भारतीय, भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान, आदेश तोमर,भाकियू नेता ओमकार तोमर, अंकित सहरावत,पराग चौधरी, रालोद प्रवक्ता विकास कादियान, विशाल अहलावत,रालोद प्रदेश सचिव अशोक बालियान सहित रालाद व भाकियू सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − four =