पूर्व प्रधान को न्याय दिलाने के लिए रालोद कार्यकताओ ने धरना प्रदर्शन किया
बुढाना। रालोद नेताओ ने कोतवाली परिसर मे धरना प्रदर्शन कर समस्या से अवगत कराया। रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी एवं पूर्व मन्त्री योगराज सिह के नेतृत्व मे बुढाना कोतवाली परिसर मे एकत्रित रालोद कार्यकताओ ने धरना प्रदर्शन किया।
मुजफ्फरनगर:2500 रुपए ना मिलने पर दरोगा की मारपीट,दो पक्षों के बीच हुए झगड़े का पूर्व प्रधान ने कराया था फैसला,दरोगा ने प्रधान को मारपीट करके हवालात में किया बंद,बायवाला @muzafarnagarpol चौकी इंचार्ज संजय यादव पर लगा पैसे का आरोप,विरोध में @RLDparty का थाने में धरना प्रदर्शन। pic.twitter.com/MVVGTSqpFq
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) October 26, 2020
रालोद नेताओ का आरोप है कि क्षेत्र के गांव बिटावदा के पूर्व प्रधान सतपाल के साथ हुए विवाद मे रालोद नेताओ ने पीडित पूर्व प्रधान को न्याय दिलाने के लिए थाना प्रागण मे एकत्रित हो धरना दिया।
इंस्पैक्टर एम.एस.गिल से हुई वार्ता के बाद यह मामला सुलझ गया। जिसके बाद रालोद नेता वापिस लौट गए। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजित राठी, पूर्व विधायक राजपाल सिह बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिह, बुढाना प्रमुख अजित सिह आदि मौजूद रहे।
