खेल जगत

मुंबई इंडियंस का नेतृत्व कर सकते हैं रोहित शर्मा- S. Sreesanth

मुंबई इंडियंस ने जैसे ही रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया, एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया. यह विवाद अब तक शांत नहीं हुआ है. रोहित के फैंस लगातार हार्दिक पांड्या को मैदान पर ट्रोल कर रहे हैं. यहां तक कि वानखेड़े स्टेडियम में भी हार्दिक का हूटिंग का सामना करना पड़ा. मुंबई ने अपने तीन शुरुआती मुकाबले भी गंवा दिए हैं.

रोहित पिछले करीब 10 साल से एमआई के कप्तान थे. अब टीम इंडिया के पूर्व स्टार गेंदबाज एस श्रीसंत का मानना है कि रोहित शर्मा को सीजन के बीच में फिर से कप्तान बनाया जा सकता है. ऐसा कुछ टीमों ने पहले के सीजन में किए हैं.

S. Sreesanth का मानना ​​है कि टीम में कोई मनमुटाव नहीं है और रोहित ने भी इस सीजन में हार्दिक की कप्तानी में खेलना स्वीकार कर लिया है. ऐसे में रोहित भाई टीम का नेत‍ृत्व पीछे से करेंगे. उन्होंने कहा कि हमने क्रिकेट के भगवान महान सचिन तेंदुलकर को माही भाई (एमएस धोनी) के नेतृत्व में खेलते देखा है. हमने विश्व कप भी जीता. रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को लेकर बहुत सी बातें हो रही हैं. लेकिन रोहित को अच्छा लगेगा वह खुलकर अपना खेल खेलें.

S. Sreesanth ने आगे कहा कि जहां तक ​​मैं रोहित को जानता हूं, वह बिना किसी कप्तानी के बोझ के स्वतंत्र रूप से बल्लेबाजी करना चाहेंगे और वह ऑरेंज कैप भी ले सकते हैं. उनका सीजन शानदार रहने वाला है. उन्होंने मुंबई इंडियंस का आगे बढ़कर नेतृत्व किया है और अब मुझे यकीन है कि रोहित पीछे से मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करने जा रहे हैं. मैं कहूंगा कि आइए बदलाव के लिए तैयार रहें और बदलाव को स्वीकार करें.

S. Sreesanth ने अंत में कहा कि रोहित जिस भी फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे, वह वैसे ही रहेंगे. मुझे यकीन है कि वह व्यक्तिगत रूप से कठिन समय से गुजर रहे होंगे, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि वह ऐसा करेंगे. वह एक विजेता के रूप में सामने आएंगे. रोहित इस सीजन में भारी स्कोर बनाने जा रहे हैं. बता दें कि हार्दिक और रोहित के संबंध के खटास होने की खबरों के बीच एमआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों गर्मजोशी से एक-दूसरे से मिलते दिख रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 4 =