उत्तर प्रदेश

Hathras News: बारिश में ढहे मकान और दीवार, लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन किया

Hathras News 24 घंटे से ज्यादा समय तक लगातार हुई बारिश से क्षेत्र के दो गांवों में काफी नुकसान हुआ। मकान और दीवार ढह जाने से कई लोगों को चोटें आई हैं। लेखपाल ने मौका मुआयना किया। तहसीलदार भी घायलों का हालचाल जानने पहुंचे।

बारिश के बाद पिपरामई में बलराम सिंह बघेल पुत्र मानिकचंद टिन शेड गिर गया, जिससे उनकी पत्नी बेबी मलबे में दब गई। पैर पर टिन शेड के गार्डर गिरने से गहरी चोट लगी है। कई मवेशी मलबे में दब गए। आनन-फानन महिला और मवेशियों को मलबे से निकाला गया। मवेशी बेहोशी की अवस्था में मिले, जबकि महिला को उपचार के लिए ले जाया गया। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन किया है।

गांव एदलपुर में बुधवार की देर रात एक मकान की दीवार गिर गई। मलबे में दबकर हरिओम पुत्र रामशरण, ओमप्रकाश पुत्र रामशरण, श्रीमती पत्नी हरिओम दबकर घायल हो गए। हजारों रुपये का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 5 =