वैश्विक

Ukraine को दो हिस्सों में बांटने की कोशिश कर रहा रूस: General Kyrlo Budanov

Ukraine  पर रूसी सैनिकों का हमला आज 32वें दिन भी जारी है. इस बीच, यूक्रेन के सैन्य खुफिया विभाग के प्रमुख का कहना है कि रूस यूक्रेन को दो हिस्सों में बांटने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि रूस पूरे देश पर कब्जा करने में असमर्थ रहा है, ऐसे में वो मास्को नियंत्रित क्षेत्र बनाने के लिए यूक्रेन को दो हिस्सों में बांटने का प्रयास कर रहा है. 

जनरल कायरलो बुडानोव (General Kyrlo Budanov) ने कहा कि असल में यह यूक्रेन में उत्तर और दक्षिण कोरिया बनाने का एक प्रयास है. उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच युद्ध के बाद के विभाजन का अनुकरण करते हुए यूक्रेन को दो हिस्सों में विभाजित करना चाहते हैं. उन्होंने एक बयान में कहा कि यूक्रेन जल्द ही रूसी कब्जे वाले क्षेत्र में गुरिल्ला युद्ध शुरू करेगा. 

Ukraine राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि पश्चिमी देशों में रूसी हमलों का सामना कर रहे उनके देश की मदद करने के मामले में साहस की कमी है. जेलेंस्की ने यूक्रेन को लड़ाकू विमान और टैंक देने का अनुरोध किया. जेलेंस्की ने पोलैंड में शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और यूक्रेन के अधिकारियों के बीच हुई बैठक के बाद पश्चिमी देशों पर निशाना साधा. 

उन्होंने कहा पश्चिमी देश यूक्रेन को विमान और अन्य रक्षा उपकरण प्रदान करने के मामले में टालमटोल कर रहे हैं. दूसरी ओर रूसी मिसाइल हमलों में आम नागरिक फंसे हुए हैं और मारे जा रहे हैं. जेलेंस्की ने यूक्रेन के मारियुपोल शहर की घेराबंदी की ओर इशारा करते हुए शनिवार तड़के एक वीडियो संबोधन में कहा, “मैंने आज मारियुपोल के रक्षकों के बात की. मैं निरंतर उनके संपर्क में हूं. उनका संकल्प, वीरता और दृढ़ता अचंभित करने वाली है. जो चंद विमान और टैंक प्रदान करने के बारे में 31 दिन से सोच रहे हैं, उनमें उनका केवल एक प्रतिशत साहस है.”

Ukraine पर रूस के आक्रमण को 32 दिन हो गए हैं. कई क्षेत्रों में रूस ने हमले रोक दिए हैं. रूसी सेना का लक्ष्य जल्द से जल्द राजधानी कीव को घेरना है. हालांकि, इस दौरान उसे यूक्रेन की तरफ से जबरदस्त प्रतिरोध का सामना कर पड़ रहा है.

Ukraine की सेना भी अमेरिका और पश्चिमी देशों की सहायता से रूसी सेना का मजबूती से सामना कर रही है. हालांकि, पश्चिमी देशों की ओर से यूक्रेन को दी जा रही सैन्य मदद में लड़ाकू विमान शामिल नहीं है. अमेरिका के जरिए यूक्रेन को पोलैंड के विमान भेजने के प्रस्ताव को नाटो की चिंताओं के चलते खारिज कर दिया गया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21046 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × one =