उत्तर प्रदेश

Saharanpur News: इंसाफ दिलाने का आश्वासन मंच से ही दिया केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने

Saharanpur News: इंसाफ की मांग को लेकर एक महिला ने जमकर हंगामा किया हालांकि केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान  ने महिला को इंसाफ दिलाने का आश्वासन मंच से ही दिया।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर के Puwanka Block में मां शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के लिए आए थे।

Yogi adityanath, गृहमंत्री अमित शाह से लगभग 40 मिनट पहले आ गए थे और मंचासीन हो गए, लेकिन थोड़ी देर बाद ही वह मंच से चले गए। इस दौरान मंत्री गाना और सांसद विधायकों का संबोधन चलता रहा।

 केंद्रीय मंत्री संजीव बालियानने अपना संबोधन शुरू किया, तभी एक महिला ने हाथ में अपना प्रार्थना पत्र लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। दरअसल, यह महिला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  से मिलना चाहती थी जिसे पुलिसकर्मियों ने रोक दिया जिस पर उसने रोते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।

महिला का आरोप था कि उसके साथ धोखा हुआ है, जिसकी तहरीर थाने में दी गई थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसी बीच केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान की नजर उस महिला पर पड़ी और उन्होंने मंच से ही आश्वासन दिया कि वह स्वयं उस महिला की तकलीफ को सुनेंगे और उसकी हर संभव मदद की जाएगी, लेकिन इस दौरान वह शांत बैठ जाए। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी इस महिला को पकड़ कर कहीं गुप्त स्थान पर ले गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 16 =