उत्तर प्रदेश

Sant Kabir Nagar: नटवावर गांव के सरपंच पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप, सरपंच समेत 2 गिरफ्तार

Sant Kabir Nagar: हैंसर विकास खंड के नटवावर गांव में  पशु शेड बनाने के दौरान सरपंच द्वारा भ्रष्टाचार किया गया था. गांव के प्रधान रामनयन यादव पर आरोप लगे कि इन्होंने बिना पशु शेड बनवाए ही लाभार्थियों को मजदूरी भुगतान कर दिए. जिसके बाद कलेक्टर के आदेश पर जांच की गई. जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद सरपंच को गिरफ्तार कर लिया गया.

मुद्दा संतकबीर नगर जिले के घनघटा से बीजेपी विधायक गणेश चंद्र चौहान ने उठाया था. जिले की सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में उन्होंने सरपंच पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. बैठक में सांसद प्रवीण निषाद भी उपस्थित थे.

विधायक गणेश चंद्र चौहान ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाया था कि नटवावर गांव में बिना पशु शेड बनाए ही लाभार्थियों को मजदूरी भुगतान कर दिया गया है. जिसके बाद कलेक्टर ने इस मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया था.

डीएम के निर्देश पर तत्कालीन सीडीओ सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने प्रधान पर लगे आरोपों की जांच की. जांच में आरोप सही पाए गए. बताया गया कि चार लाभार्थियों को बिना पशु शेड बनवाए ही मजदूरी का भुगतान कर दिया गया था. 

पूर्व बीडीओ की तरफ से इस मामले में प्रधान समेत चार लोगों पर, सरकारी धन के गबन का मुकदमा दर्ज कराया गया था. जांच के बाद मामले में दोषी पाए गए ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21221 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four − one =