Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एसडीएम सदर ने निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देश

मुजफ्फरनगर। एसडीएम सदर ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आज दोपहर के वक्त तितावी थाना क्षेत्र के कस्बा बघरा स्थित इंटर कॉलेज मे मतगणना स्थल पर पहुंचे एसडीएम सदर दीपक कुमार ने मतगणना सम्बन्धी व्यवस्थाओं को जायजा लिया।

एसडीएम सदर दीपक कुमार व थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने कॉलेज मे रखी हुई मतपेटिकाओ की सुरक्षा मे लगी पुलिस फोर्स को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय निर्वाचन 2021 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई थी। विगत 19 अप्रैल 2021 को जनपद मे मतदान कार्य शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया।

डीएम सेल्वा कुमारी जे. एवं एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे जनपद मे चुनाव शांतिपूर्ण तरीके के सम्पन्न होने के पश्चात अब चुनावी प्रक्रिया की अगली कडी यानि मतगणना सम्बन्धी विभिन्न व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है।

इसी संदर्भ मे बघरा पहुंचे एसडीएम सदर दीपक कुमार ने मतगणना स्थल एवं विद्यालय मे रखी गई मतपेटियो के विषय मे जानकारी लेने के साथ मौके पर मौजूद अधिनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान सीओ सदर,एसओ तितावी राधेश्याम यादव,चौकी प्रभारी आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 20 =