गांव भौराखुर्द में लापता किसान का शव मिलने से फैली सनसनी
मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव भौराखुर्द में गत दिवस से लापता किसान का शव आज सवेरे खेतों में पड़ा मिला। किसान के सिर पर गहरी चोट के निशान थे जिससे उसकी हत्या की आश्ांका व्यक्त की जा रही है । घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू कर दी। पुलिस इस मामले को हादसा बता रही है। किसान के परिजन हत्या किये जाने की आशंका व्यक्त किये जा रहे है।
गौरतलब है कि भौराखुर्द गांव हत्याओं को लेकर पहले भी कुख्यात रह चुका है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि भौराखुर्द निवासी 55 वर्षीय सुखपाल गत दिवस अपने खेतों पर काम करने के लिए गया था इसके बाद वह वापस नहींं लोटा। सुखपाल के वापस घर न लौटने पर परेशान परिजनों ने उसकी तलाश में भागदौड शुरू कर दी
लेकिन काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगा। आज सवेरे सुखपाल का शव गांव के जंगल में एक पेड़ के नीचे पडा मिला। उसके सिर में चोट का निशान था। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी।
सुखपाल की मौत की खबर उसके घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम चम गया। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गये। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस में हडकम्प मच गया। भौराकला ंथाना प्रभारी मौके पर पहुंच गये और शव को कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू कर दी।
पुलिस का कहना है कि सुखपाल की मौत एक हादसा है उसका सिर पेड़ से टकरा जाने के कारण उसे गहरी चोट लगी और अधिक खून बह जाने से उसकी मौत हो गयी। जबकि परिजन सुखपाल की हत्या किये जाने की आशंका व्यक्त कर रहे है
एसओ ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया गया है और मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है अभी इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
