खतौली: ईख के खेत मे वृद्ध का शव मिलने से फैली सनसनी
खतौली। वृद्ध का शव पडा देख ग्रामीणो मे सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार खतौली कोतवाली क्षेत्र की पमनावली पुलिस चौकी के निकट ईख के खेत मे अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव लावारिस अवस्था मे पडा देख आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।
मुज़फ्फरनगर-खतौली कोतवाली इलाके के पमनावली चौकी के निकट ईख के खेत मे अज्ञात वृद्ध का मिला शव. मोके पर सीओ आशीष प्रताप सिंह व थाना प्रभारी एच एन सिंह ने घटना स्थल पर जानकारी की. मृतक की नही हुई शिनाख्त, @muzafarnagarpol जांच में जुटी। pic.twitter.com/9nPTuEwdfC
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) November 15, 2020
ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। खेत मे वृद्ध का शव पडा होने की जानकारी से पुलिस मे हडकम्प मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही कुछ देर मे सीओ खतौली आशीष प्रताप सिह व इंस्पैक्टर खतौली एच.एन.सिह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने घटना स्थल पर मौजूद भीड की मदद से मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन शव की पहचान नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने पंचनामा भरवाकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है। यह हादसा ग्रामीणो के बीच आज दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।

