शाहपुर:आग लगने से आधा दर्जन लोग घायल
शाहपुर। शादी समारोह मे हो रही आतिशबाजी मे हादसे के तहत आग लगने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
हादसे की जानकारी मिलते ही तुरन्त मय फोर्स के मौके पर पंहुचे इंस्पैक्टर शाहपुर संजीव कुमार ने सभी घायलो को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
बताया जाता है कि आज सुबह गांव से आदिल पुत्र आकिल की बारात जा रही थी कि इसी बीच किसी शरारती तत्व ने आतिशबाजी के थैले मे आग लगा दी।
जिसमें तीन व्यक्ति एवं एक बच्चा घायल हो गया। जिन्हे ग्रामीणो की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
