Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

 शाहपुर: टै्रक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत

 शाहपुर। टै्रक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा उसके दो अन्य साथी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव धनायन मे आज दोपहर के समय सडक हादसे के तहत टै्रक्टर पलट जाने से टै्रक्टर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा टै्रक्टर सवार दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए।

इस हादसे पर दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सडक हादसे मे ग्रामीण की मौत की खबर मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलो को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा मृतक के परिवारजनो को इस हादसे की सूचना दी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 5 =