उत्तर प्रदेश

Shamli News: डीजे के तेज साउंड में भड़का भैंसा, छह से अधिक लोग घायल

Shamli News: बालाजी शोभायात्रा निकाली गई, उम्मीद के अनुरूप में यात्रा में तेज आवाज में डीजे भी बजाया जा रहा था। इसी दौरान बगल से गन्ने लेकर भैंसा बुग्गी भी गुजर रहा था।तेज आवाज सुनकर भैंसा अचानक बेकाबू हो गया और वह बुग्गी से छिटकते हुए शोभायात्रा में जा घुसा। फिर क्या था, बेकाबू भैंसे ने शोभायात्रा में चल रही महिलाओं और बच्चों पर जमकर कहर ढाया।

इस दर्दनाक हादसे में छह से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक शख्स की जान तो इलाज के दौरान ही चली गई।

हादसे में घायल लोगों के परिजनों के मुताबिक, शहर के भिक्की मोड़ से शोभायात्रा गुजर रही थी। तभी अचानक डीजे की साउंड पर भड़कते हुए भैंसा पीछे से आया और शोभायात्रा जुलुस में घुस गया। घुसने के साथ ही उसने जमकर उत्पात मचाया और कई लोगों को कुचल दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक, कुल सात लोगों को भर्ती करवाया गया था, जिसमें एक मौत हो चुकी है, वहीं चार की हालत गंभीर है।

शामली में शोभायात्रा का आयोजन बीते 18 सालों से होता आ रहा है। बालाजी की शोभायात्रा शहर के मुख्य रास्तों से निकलते हुए नगर के चारों तरफ से गुजरती। मगर इसी दौरान डीजे के तेज साउंड में भैंसा भड़क गया और शोभायात्रा में शामिल महिलाओं और बच्चों को रौंदने लगा। घायल में पुरूष और महिलाओं के अलावा बच्चे भी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल उपचार के लिए जाया गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − 3 =