Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

विधायक पर पिस्टल तानने वाले का शस्त्र लाइसेंस होगा निरस्त

मुजफ्फरनगर। खतौली के बुआड़ा रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में एक माह पूर्छ शादी समारोह में भाजपा विधायक विक्रम सैनी पर पिस्टल तानने वाले व्यक्ति का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति कर दी गई है।

आरोपी शहर के साकेत कॉलोनी निवासी हैं, जिसके खिलाफ रिपोर्ट आला अफसरों को भेज दी गई है।

खतौली के भाजपा विधायक विक्रम सैनी 23 नवंबर को खतौली में ही बुआड़ा रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी समारोह में गए थे। वहां देर रात किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद हरीस्वरूप पुत्र तिलकराम ने विधायक पर पिस्टल तानते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।

सूचना पर पहुंची खतौली पुलिस ने आरोपी हरीस्वरूप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें हिरासत में भी ले लिया था। इसके विरोध में ब्राह्मण समाज के लोगों ने थाने पर धरना देकर हंगामा-प्रदर्शन किया था, जिसके बाद दोनों पक्षों में फैसला हो गया था। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा एक्सपंज कर आरोपी को भी छोड़ दिया था।

आरोपी हरीस्वरूप पुत्र तिलकराम शहर के साकेत कॉलोनी निवासी हैं, जिसके खिलाफ पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस के दुरुपयोग के संबंध में जांच की थी। खतौली पुलिस ने जांच रिपोर्ट में आरोपी द्वारा शस्त्र लाइसेंस का दुरुपयोग होने की आशंका जताई थी।

उक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति आला अफसरों से कर दी है। एसओ सिविल लाइन समयपाल सिंह अत्री ने बताया कि विधायक पर पिस्टल तानने वाले आरोपी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के लिए डीएम को संस्तुति भेजी गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk