वैश्विक

सिद्धारमैया स्वयं राम हैं, फिर (अयोध्या) मंदिर में जाकर उस राम की पूजा क्यों करें?-Holalkere Anjaneya

अयोध्या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को राम मंदिर के उद्घाटन में सिद्धारमैया को आमंत्रित नहीं किए जाने पर जब कर्नाटक के पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता Holalkere Anjaneya से सवाल किया गया तो उन्होंने बड़ी टिप्पणी की. उन्होंने कहा, ‘सिद्धारमैया स्वयं राम हैं, फिर (अयोध्या) मंदिर में जाकर उस राम की पूजा क्यों करें, जो बीजेपी के राम हैं, बीजेपी प्रचार के लिए ऐसा करती है. उन्हें ऐसा करने दीजिए.’

इसके आगे अपने बयान में जोड़ते हुए कांग्रेस नेता Holalkere Anjaneya ने कहा, ‘हमारे राम तो हमारे दिलों में रहते हैं. मेरा नाम अंजनेय है, आप जानते होंगे उन्होंने क्या किया था? बता दें कि 30 दिसंबर को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा था कि उन्हें अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए निमंत्रण नहीं मिला है.

अंजनेय ने कहा, “यह अच्छा है, वह (सिद्धारमैया) खुद राम हैं, सिद्धारमैया राम हैं. उन्हें अयोध्या में जाकर पूजा क्यों करनी चाहिए? वह अपने गांव में पूजा करेंगे, जहां राम मंदिर है. उन्हें वहां क्यों जाना चाहिए, वह वहां भाजपा के राम हैं, वे भाजपा के लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं और भजन कर रहे हैं, इसलिए उन्हें ऐसा करने दें. हमारे राम हर जगह हैं, वह हमारे दिल में हैं. मैं अंजनेय हूं, हम सभी राम भक्त हैं, हमारे समुदाय में हम राम, अंजनेय, मारुति और हनुमंत जैसे नाम रखते हैं, ये सभी हमारे समुदाय के हैं.”

एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए सिद्धारमैया ने कहा था, ‘अब तक मुझे निमंत्रण (राम मंदिर उद्घाटन का) नहीं मिला है. अगर निमंत्रण आता है तो मैं इस पर विचार करूंगा.’ इसके अलावा उन्होंने कहा था, ‘हम अयोध्या राम मंदिर के मुद्दे के खिलाफ नहीं हैं, हम मंदिर निर्माण के भी खिलाफ नहीं हैं. हम राम मंदिर के पक्ष में हैं.’ बता दें कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भेजा है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =