वैश्विक

Sidhu Moose Wala Murder: सीएम मान बोले- दोषियों को छोड़ेंगे नहीं, शांति रखें; कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

Sidhu Moose Wala Murder के बाद पंजाब में मामला गरम हो गया है। कांग्रेस और भाजपा ने पंजाब में कानून व्यवस्था खराब होने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान का इस्तीफा मांगा है। वहीं भगवंत मान ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने दोषियों को सख़्त से सख़्त सजा दिलवाने की बात कही है।

 पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक ट्वीट में दुख व्यक्त करते हुए लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की। उन्होंने लिखा, “सिद्धू मूसेवाला की हत्या से मैं बहुत दुखी और स्तब्ध हूं। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और दुनिया भर में उनके प्रशंसकों के साथ हैं। सभी से शांती बनाए रखने की अपील करता हूं।”

इसके साथ ही दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आश्वासन देते हुए कहा है कि मैंने पंजाब के CM से बात की है, दोषियों को सख़्त से सख़्त सजा दिलवायी जाएगी। मेरी सबसे विनती है कि सब लोग हौसला रखें और शांति बनाए रखें।

हालांकि आप नेता भले ही लोगों से शांति की अपील कर रहे हों, लेकिन कांग्रेस और भाजपा आम आदमी पार्टी पर हमलावर हैं। दरअसल पंजाब की भगवंत मान सरकार ने मूसेवाला की हत्या से एक दिन पहले ही सिद्धू मूसेवाला समेत 424 वीआईपी की सुरक्षा हटा दी थी। ऐसे में अब भाजपा और कांग्रेस ने AAP सरकार पर सवाल उठाए हैं।

 राज्यसभा में कांग्रेस के नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पंजाब सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि लोकप्रिय गायक और युवा कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या दुखद घटना है। इससे पता चलता है कि पंजाब की कानून-व्यवस्था कैसी है। मूसेवाला की सुरक्षा वापस लेने के एक दिन बाद उन्हें मार दिया गया।

 कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि होनहार कांग्रेस नेता और प्रतिभाशाली कलाकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या से गहरा स्तब्ध और दुखी हूं। उनके चाहने वालों और दुनिया भर के प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं।

 पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या से दुखी हूं। आम आदमी पार्टी की सरकार ने नैतिक अधिकार खो दिया है। इसे खारिज किया जाना चाहिए। वहीं विधानसभा में नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा मूसेवाला की हत्या से पंजाब में कानून व्यवस्था की पोल खुल गई। सीएम भगवंत मान को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि उनके पास गृह विभाग का प्रभार है।

पंजाब के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता बलबीर सिंह सिद्धू ने सीएम मान का इस्तीफा मांगते हुए कहा कि पंजाब में, सरकार जैसी कोई चीज नहीं है। राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। इसकी जिम्मेदारी लेते हुए भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20862 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + sixteen =