Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सिख समाज ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। 1984 के सिख दंगों पर पित्रोदा की टिप्पणी से गुस्साएं सिख समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। उल्लेखनीय है कि बीते दिन 1984 के सिख विरोधी नरसंहार पर कांग्रेसी नेता सैम पित्रोदा ने जो वक्तव्य दिया उसे अशोभनीय टिप्पणी करार देते हुए सिख समाज में अच्छा खासा विरोध बन गया जिसके चलते आज श्री गुरू िंसह सभा मुजफ्फरनगर के बैनर तले शिवचौक पर एकत्रित सिख समाज के गणमान्य लोगों व श्री गुरू सिंह सभा के पदाधिकारियों ने विरोध स्वरूप पुतला फूंका तथा कचहरी पहुंचकर इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा।

इस दौरान श्री गुरू सिंह सभा के प्रधान स. अमरजीत सिंह सिडाना, महासचिव धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी, स. गुरचरण सिंह बरार, बलकार िंसह, प्रभजोत सिंह, सुखदर्शन िंसह बेदी, धनप्रीत चन्नी बेदी, गुरचरण सिंह बरार, विरेंद्र सिंह, हनी सेखो, गुरप्रीत सिंह पुरी, त्रिलोचन सिंह मान, तरीथ सिंह गम्भीर, गुरनाम सिंह, देवेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह गम्भीर, सुखवीर सिंह रावल, दिवप्रीत सिंह, रणजीत सिंह, सुरजीत सिंह, वजीर सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, अरविंद सिंह मिंटू, हरप्रीत िंसह, जगप्रीत सिंह, जनप्रीत सिंह, अभिजीत सिंह गम्भीर, अभिनिन्दर सिंह बरार, प्रिंस कथूरिया, कप्तान सिंह नागपाल, देवेंद्र सिंह साहनी, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × one =