Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सिखेडा: डीएम व एसएसपी ने सुनी समस्याएं

सिखेडा। डीएम व एसएसपी ने समाधान दिवस पर थाने पर आये ग्रामीणो की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनकर उनमे से अधिकतर समस्याओ का मौके पर निस्तारण कराया तथा शेष समस्याओ के समाधान के लिए अधिनस्थो को निर्देशित किया।

आज दोपहर थाना दिवस के अवसर पर सिखेडा थाने पहंुची डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव ने आसपास के दर्जनो गंावो से विभिन्न समस्याओ के समाधान के लिए पहंुचे फरियादियो की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुनकर अधिकतर समस्याओ का मौके पर ही निराकरण कराया

शेष समस्याओ के निस्तारण के लिए डीएम सेल्वा कुमारी ने सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया कि जनसमस्याओ के निस्तारण मे कोई हिला हवाली ना की जाए। वहीं एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस विभाग से जुडी समस्याओ का निस्तारण किया।

इस दौरान सीडीओ आलोक यादव, सीओ नई मंडी हरीश भदौरिया, थाना प्रभारी सिखेडा अजय कुमार सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk