Sitapur News: 50 हजार के दो अपराधी गौ तस्कर तौफीक व हाफिजुर रहमान मुठभेड़ में घायल
Sitapur News: पुलिस व स्वाट टीम की गौ तस्करों से मुठभेड़ हुई। जिसमें गोली लगने से दो अंतर्जनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तारकिए गए। दोनो गौ तस्करों पर 50-50 का इनाम घोषित था।मुठभेड़ में पकड़े गए दोनों गौ तस्कर तौफीक उर्फ सरगम बाराबंकी व हाफिजुर रहमान उर्फ मुन्ना लखनऊ का रहने वाला है।
दोनो ही गौ तस्करों की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। दोनों ही गौ तस्करों की जो तारीख को लेकर पुलिस की सर्विलांस टीम काफी दिनों से इनकी लोकेशन ट्रेस करने में लगी थी। देर रात दोनों गौ तस्करों की लोकेशन महोली कोतवाली क्षेत्र में हुई।
महोली पुलिस व स्वाट टीम की सयुक्त टीम ने फ़तेहपुर चौराहे के पास बाइक से आ रहे दोनो संदिग्ध अपराधियों को रोकने का प्रयास किया। जिस पर दोनो संदिग्धों ने फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनो गौ तस्कर गोली लगने से घायल हो गए। जिनकी पहचान तौफीक व हाफिजुर रहमान के रूप में हुई पुलिस ने इनके पास से दो अब तमंचे भारी संख्या में कारतूस व खोखा कारतूस सहित 10 हजार की नगदी व एक बाइक बरामद की। मुठभेड़ में पकड़े गए गौ तस्कर हाफिज रहमान पर जनपद के अलग-अलग थानो में तीन मुकदमे तथा तौफीक पर पांच मुकदमे दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक इन दोनों ही तस्करों का एक संगठित गिरोह है जो जनपद सीतापुर सहित अन्य जनपदों में घूम घूम कर गौ तस्करी व गौ वध का काम करते हैं।
इस पूरे मामले को लेकर एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि देर रात में महोली पुलिस व स्वाट टीम को सफलता मिली है। जिसमें दो कुख्यात अपराधी जिन पर आईजी महोदय के द्वारा 50-50 हजार का इनाम घोषित था। उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस व अपराधियों के बीच फायरिंग हुई है इसमें दो कुख्यात अपराधी गोली लगने से घायल हो गए । जिन्हें इलाज के लिए भेजा गया है इन दोनों अपराधियों की काफी दिनों से तलाश थी।

