वैश्विक

Imran Khan की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में हालात बेकाबू,गृह युद्ध के हालात

Imran Khan को इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर से गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है गिरफ्तारी के दौरान इमरान खान के साथ मारपीट भी की गई है. वहीं, इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पूरे पाकिस्तान में धारा 144 लागू कर दिया गया है.

पीटीआई समर्थक पूरे पाकिस्तान में हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं. रावलपिंडी में सेना के मुख्यालय में पीटीआई समर्थक घुसकर तोड़फोड़ किया. पाक मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान में प्रदर्शनकारियों ने लाहौर में सेना के कमांडरों के आवास और रावलपिंडी में सेना मुख्यालय के परिसर में प्रवेश किया.

Imran की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में हालात पूरी तरह बेकाबू हैं. जगह-जगह पीटीआई के नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद कई शहरों में आगजनी की गई है. हिंसा को देखते हुए पाकिस्तान के पूरे पंजाब प्रांत में धारा 144 लागू कर दी गई है. वहीं, इस्लामाबाद में भी धारा 144 लागू कर दी गई है. पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद जोरदार बवाल हो रहा है. पाकिस्तान में गृह युद्ध के हालात बन गये हैं.

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान के हालात बेहद खराब हो गये हैं. देश में गृहयुद्ध की स्थिति बनती जा रही है. पीटीआई कार्यकर्ता और समर्थक पूरे पाकिस्तान में हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ कर रहे हैं. इस बीच पीटीआई ने दावा किया है कि पुलिस कार्रवाई में एक लड़के की मौत हो गयी है, जबकि 4 लोग घायल हुए हैं.

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी की वरिष्ठ नेता शिरीन मजारी ने कहा कि लाहौर से संघीय राजधानी इस्लामाबाद आए पार्टी अध्यक्ष खान अदालत में एक बायोमेट्रिक प्रक्रिया से गुजर रहे थे, तभी रेंजर्स ने कांच की खिड़की को तोड़ दिया और वकीलों एवं खान के सुरक्षा कर्मचारियों की पिटाई करने के बाद इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया. इमरान खान को जमीन कारोबारी मलिक रियाज की शिकायत पर अल-कादिर ट्रस्ट मामले में गिरफ्तार किया गया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 17 =