Sonbhadra: पत्नी के गर्दन पर चाकू से हमला, किया था तीन वर्ष पूर्व कोर्ट में लव मैरिज
Sonbhadra ओबरा थाना क्षेत्र में एक पति ने अपने पत्नी के गर्दन पर चाकू से हमला बोलते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. पति द्वारा चाकू से हमला करने से चाकू पत्नी के गर्दन में ही फंस गया. पत्नी के शोर मचाने के बाद परिजनों द्वारा उसे परियोजना के अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसके गर्दन से चाकू निकालकर पीड़िता का इलाज शुरु किया.
Sonbhadra अस्पताल कर्मियों द्वारा इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर गंभीर धाराओं में पति पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गईं है. जानकारी के अनुसार ओबरा थाना क्षेत्र के गजराज नगर निवासी हनी विश्वकर्मा उम्र 23 वर्ष ने सोनू जायसवाल पुत्र स्व0 रामचंद्र जायसवाल उम्र 24 वर्ष निवासी गुरमुरा डाला चौकी से लगभग तीन वर्ष पूर्व कोर्ट में लव मैरिज किया था.
शादी के बाद से ही पीड़िता हनी विश्वकर्मा अपने मायके में ही रह रही थी और अपने ससुराल नहीं जा रही थी जिससे पति सोनू जायसवाल परेशान रहता था. आज सुबह रोज की भाती घर से टहलने निकली थीं तभी उसका पति सोनू जायसवाल आ गया और उसे फ़ोन कर घर पर बुलाकर अचानक चाकू से हमला बोल दिया. चाकू के हमले से पीड़िता के गर्दन में ही चाकू फंस गया.
पीड़िता के शोर मचाने पर पति मौके से फरार हो गया. वहीं पीड़िता के परिजनों द्वारा लहूलुहान घायल को ओबरा परियोजना अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने घायल के गर्दन में फंसे चाकू को बाहर निकाल कर उसका इलाज शुरु किया. सुचना पर पहुंचीं पुलिस ने परिजनों के तहरीर पर धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गईं है.

