Sonbhadra News: जूता-चप्पल पहना कर पूरे गांव में घुमाया-महिला के सिर के बाल मुड़वा चेहरे पर पोती कालिख
Sonbhadra News: घोरावल क्षेत्र में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर बाप बेटों समेत आठ के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
घोरावल थाना क्षेत्र के पड़वनिया गांव निवासी एक व्यक्ति को क्षेत्र की एक 40 वर्षीय महिला पर शक था कि उसने उसके बेटे और बहू पर भूत प्रेत कर रखा है। बताते हैं कि बाकायदा इस को लेकर संबंधित व्यक्ति ने पड़ोसियों के साथ मिलकर पंचायत बिठाई और पीड़ित महिला को दोषी करार दिया। इसके बाद सभी ने मिलकर उसका बाल मुड़वाया। चेहरे पर रोली, काजल और चूना पोता।
इसके बाद जूता-चप्पल पहना कर पूरे गांव में घुमाया गया। कुछ दिन तक तो यह मामला गांव स्तर पर ही दबा रहा लेकिन शुक्रवार को जब यह मामला घोरावल पुलिस के पास पहुंचा तो हड़कंप मच गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर जहां सारी घटना बयां की। वहीं, आरोपियों पर लगातार डराने धमकाने का आरोप लगाया।

