एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया
मुजफ्फरनगर। कदीम अग्रवाल सभा अबुपूरा के नवनियुक्त प्रधान आशुतोष स्वरूप बंसल, सभा भवन मंत्री कृष्ण गोपाल मित्तल, सभासद रोहित तायल, सुनील तायल, जनार्दन स्वरूप गर्ग, शरद गुप्ता, अतुल गोयल एवं पदाधिकारियों द्वारा एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय का शॉल ओढ़ाकर एव माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया
नगर में हो रही आपराधिक घटनाओं को रोकने पर चर्चा की गयी।
इस अवसर पर प्रधान आशुतोष स्वरूप बंसल एव भवन मंत्री कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि आज हम कदीम अग्रवाल सभा की ओर से होनहार अधिकारी एस पी सिटी अर्पित विजयवर्गीय का सम्मान कर अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे है
एव इनसे अपेक्षा करते है कि आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने में एसएसपी के हाथो को मजबूत करेगे।
