Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान

मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपदीय पुलिस बल और आबकारी विभाग के अधिकारीगण द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष चौकिंग अभियान चलाया गया है

जिसके अनुपालन में अधिकारीगण द्वारा मय पुलिस बल के शराब के ठेकों पर जाकर सभी शराब की दुकानों/ठेकों की चैकिंग की जा रही है

जनपदीय पुलिस बल और आबकारी विभाग केअधिकारीगण द्वारा शराब की दूकान/ठेके के मालिकों को सख्त हिदायत दी गयी है कि लाईसेंस में दी गयी शर्तों के अनुरूप ही शराब की बिक्री की जाये और त्योहारों व चुनाव के समय यदि कोई भी व्यक्ति शराब की मानकता से अधिक मांग करता है तो उसकी सूचना से तत्काल पुलिस व आबकारी विभाग को तत्काल सूचित करें ।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − two =