सफल कार्यवाही: साइबर सेल ने पीडित को तीन लाख रुपये वापस दिलायें
मुज़फ्फरनगर। इंटरनेट के जरिए धोखाधडी करने वालों पर अब पुलिस की नजर टेढी हो गई है। जिले में साइबर सेल ने एक मामले में सफल कार्यवाही करते हुए एक पीडित को तीन लाख रुपये वापस करा दिए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार साईबर सेल द्वारा बैंक धोखाधडी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता धन प्रकाश निवासी मकान नंबर-२५४ फेस-१ ए टू जैड कालोनी थाना नई मण्डी के धोखाधडी से बैंक से हडपे गए तीन लाख रुपये वापस दिलाने में कामयाबी हासिल की है।
शिकायतकर्ता के अनुसार अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक को झांसा देकर उसके बैंक खाते और ओटीपी की जानकारी कर इन्टरनेट बैंकिंग के माध्यम से तीन लाख रुपये इण्डसण्ड बैंक में स्थानान्तरित करा लिए थे।
उसने इस संबंध में शिकायत करते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई थी।
इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए साईबर सेल ने खाते को सीज करते हुए आवेदक के तीन लाख रुपये वापस आवेदक के खाते में स्थानान्तरित करा दिये। इसके बाद आवेदक ने आज अधिकारियों से मिलकर उसका आभार व्यक्त किया

