Sultanpur News : थाने में मुुंशी संजय सोनकर ने पत्नी संग किया बर्थडे सेलिब्रेशन, दबदबा जो कायम रखना है..
Sultanpur News : कोतवाली के अंदर कार्यालय में तैैनात मुुंशी संजय सोनकर जो थाना कार्यालय में जो जन समस्या निदान का पवित्र स्थल माना जाता है उसमें 16/09/21 को अपनी पत्नी के साथ अपना जन्मदिन मनाने का भव्य आयोजन किए।इस तरह के व्यक्तिगत कार्यक्रम करने पर मनाही है यह भी पता चला कि रंगारंग कार्यक्रम भी हुआ था वैसे भी यह महोदय अपनी हठधर्मिता व अनुशासनहीनता के लिए बहुत ही प्रसिद्ध हैं।
चाहे वह अपने सीनियर, सब इंस्पेक्टरों या अपने स्टाफ के सीनियर लोगों से उलझना तथा असंसदीय भाषा का प्रयोग करने की सीमा तक पहुंच जाना हो या फिर आम जनमानस के सीनियर सिटीजन को भी असंसदीय शब्दावली से नवाजना हो बहरहाल दिवान जी का कारनामा चर्चा का विषय बना हुआ है और पूरे मामले में संज्ञान लिया जा चुका है।
दिवान संजय सोनकर को थाना परिसर में आवास भी मिला है चाहते तो जन्मदिन अपने आवास पर मना सकते थे लेकिन नहीं थाने पर दबदबा जो कायम रखना है उसकी वजह से ही शायद इन्होंने कार्यालय में व्यक्तिगत कार्यक्रम किया।
वैसे तो पुलिस कर्मियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाता है लेकिन ऐसे कर्मी अनुशासन की पाठशाला में पढ़ने से भी गुरेज करते हैं तथा अपना एक अलग अनुशासनहीनता का विद्यालय चलाते हैं। वैसे भी दीवान संजय सोनकर जी की शिकायतों की लिस्ट बड़ी लंबी है।

