Muzaffarnagar News: ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में समर कैंप व एकेडमिक क्लास का हुआ समापन
Muzaffarnagar News: ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में दिनांक 26.05.22 से चल रहे 16 दिवसीय समर कैंप का भव्य समापन हुआ। इसमें बच्चों ने अपनी रूचि के अनुसार विभिन्न गतिविधियाँ सीखी।
जिनमें बच्चों ने डांस (कान्हा सो जा जरा, बम-बम भोले, गलती से मिस्टेक, चाँद कहता है कहने दो, मुकाबला – मुकाबला) पर्सनलिटी डेवलपमेंट, हिंदी और अंग्रेजी राइटिंग, संगीत, आर्ट एंड क्राफ्ट, स्पोर्ट्स जैसे – क्रिकेट, बैडमिंटन, कैरम – बोर्ड, बॉल थ्रो और अन्य मनोरंजक खेलों को उत्साह व जोश के साथ खेलकर भरपूर आनंद उठाया।
खेलों व डांस के साथ-साथ बच्चों ने एकेडमिक क्लास विषय गणित व विज्ञानं में असक्षम बच्चों को सक्षम बनाने के लिए भिन्न-भिन्न विधियों से बेसिक कंसेप्ट क्लियर कर उन्हें सक्षम बनाने का प्रयास किया गया। इन सभी क्रियाकलापों में विद्यालय के बच्चों के अलावा अन्य विद्यालयों के बच्चों ने भी बढ़ – चढ़कर हिस्सा लिया व समर वेकेशन का पूरा आनंद उठाया।
समर कैंप के समापन में विद्यालय के प्रबंधक श्री विनोद संगल जी, उपाध्यक्ष श्री महेश गर्ग जी, डायरेक्टर श्री एम. के. गुप्ता जी, प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर जी, हेडमिस्ट्रेस श्रीमती ममता चौहान जी उपस्थित रहीं।
विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस श्रीमती ममता चौहान जी ने बच्चों को नई – नई गतिविधियों में प्रतिभाग करते रहने की सलाह दी, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने बच्चों को सर्वांगीण विकास का महत्व समझाते हुए कहा कि सर्वांगीण विकास से तात्पर्य बच्चों का शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और संवेदनात्मक विकास उनकी आयु के अनुसार हो।
अंत में उन्होंने सभी बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही समर कैंप की गतिविधियों को उत्साह – पूर्वक सिखाने के लिए विद्यालय के सभी अध्यापक – अध्यापिकाओं की प्रशंसा की।

