स्वाति मालीवाल ने Gurmeet Ram Rahim की पैरोल पर हरियाणा सीएम से पूछे सवाल, क्या गृह मंत्री ने झूठ बोला ?
जेल से बाहर आते ही Gurmeet Ram Rahim ने स्पष्ट कर दिया कि डेरे का गुरू वही है और वही रहेगा. साथ ही उसने एक बार फिर अपनी राजदार और मुंहबोली बेटी हनीप्रीत का नाम बदल दिया है. हनीप्रीत को उसने रूहानी दीदी का नाम दिया है. साथ ही बाबा पर अपने बरनावा के आश्रम में पहुंच गया है और वहां उसके अनुयायी भी उससे मिलने पहुंच रहे हैं.
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख Gurmeet Ram Rahim को हाल ही में 40 दिनों की पैरोल पर रिहा किया गया है. वहीं बाबा Gurmeet Ram Rahim ने जेल से बाहर निकलते ही आश्रम में पहुंचने के बाद ऑनलाइन सत्संग भी करना शुरू कर दिया. जिसे लेकर अब हरियाणा सरकार पर सवाल उठ रहे हैं. इसी को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को ट्वीट कर पांच सवाल पूछे हैं.
गुरमीत राम रहीम की पैरोल पर मुख्यमंत्री @MLKhattar जी से 5 सवाल – pic.twitter.com/aHfY6LFdfW
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) October 27, 2022
स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर हरियाणा सीएम से पूछा कि क्या Gurmeet Ram Rahim को पैरोल कोर्ट ने दी ?अगर हां तो किस कोर्ट ने दी? दूसरा सवाल पूछा कि आपके मंत्री ने कहा कि पैरोल आपकी सरकार के जेल विभाग का मुद्दा है, तो क्या गृह मंत्री ने झूठ बोला ?
क्या पैरोल जिला अधिकारी ने दी? तीसरा सवाल पूछा कि पैरोल सिर्फ बेहद जरूरी कारणों पर दी जाती है, Gurmeet Ram Rahim को क्या जरूरी काम है? वहीं चौथा सवाल पूछा कि जो सरकारी लोग उसके सत्संग में गए, उनके खिलाफ क्या कार्यवाही होगी? पांचवे सवाल में पूछा कि क्या सरकार ने बाबा को गुड कंडक्ट प्रिजनर माना है?

