अध्यापिकाओं ने छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षण कार्य कराया
शाहपुर। शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज शाहपुर की अध्यापिकाओं द्वारा छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षण कार्य कराया जा रहा है जिसमें शिक्षण कार्य के अतिरिक्त भी कोरोना महामारी से बचाव हेतु जागरूकता अभियान के अंतर्गत अनेकों कार्यक्रम भी समय-समय पर कराए जा रहे हैं
आज इस कड़ी में संस्था की जूनियर स्तर की छात्राओं सानिया , तानिया चांदनी, वंशिका ,सदफ,सारिका सलोनी,मेहविश, सेमा,नाजिया२ शीबा १ह्यह्ल, शीबा २ठ्ठस्र , हिना लुबना,सानिया, समरीन ने न्यू चित्रकारी प्रतियोगिता के अंतर्गत घर पर रहकर मनमोहक और आकर्षक रंगोली तथा ट्रैफिक सिग्नल की रंगारंग कलाकृतियां प्रस्तुत करते हुए
अपनी रचनात्मक प्रतिभा को दर्शाया सभी बच्चों का चित्रकारी के प्रति प्रयास सराहनीय है ।विद्यालय परिवार उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है ।
प्रधानाचार्या श्रीमती ऊषा अस्थाना , श्रीमती रिंकी ,श्रीमती आदेश ,श्रीमती शिवानी अरोरा और श्रीमती अंजलि आदि का सहयोग रहा ।संस्था अध्यक्ष अजय भार्गव व प्रबंधक अरविंद गुप्ता ने छात्राओं के स्वाभाविक प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की है ।
विद्यालय खुलने पर उत्तम कलाकारी करने वाले बच्चों को अपनी ओर से पुरस्कार देने की घोषणा की।
