दो पालियों मे आयोजित हुई टीजीटी परीक्षा
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, प्रयागराज के द्वारा प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा (टीजीटी) के दो दिवसीय परीक्षा कार्यक्रम के तहत आज टीजीटी परीक्षा के पहले दिन सुबह साढे नो बजे से साढे ग्यारह बजे तक एवं द्वितिय पाली मे दोपहर ढाई बजे से शाम साढे चार बजे तक दो पालियों मे आयोजित टीजीटी परीक्षा मे अनेक परीक्षार्थी शामिल रहे।
विभिन्न स्कूल/कॉलेज मे बनाए गए 6 परीक्षा केन्द्रो पर कोविड गाइड लाइन के अनुसार परीक्षार्थियो को प्रवेश दिया गया। पूर्व निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह पहली पारी मे 4 परीक्षा केन्द्रो पर व शाम को दो परीक्षा केन्द्रो पर टीजीटी की लिखित परीखा सम्पन्न हुई।
परीक्षा को लेकर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्व मे ही सभी परीक्षा केन्द्रो व उसके आसपास विभिन्न व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।
परीक्षा के दौरान सैक्टर मजिस्टै्रट डीआईओएस गजेन्द्र कुमार,सीओ सिटी कुलदीप कुमार,शहर कोतवाल एस के त्यागी इंस्पैक्टर सिविल लाईन उम्मेद कुमार, इंस्पैक्टर इंस्पैक्टर नई मन्डी कोतवाली अनिल कप्परवान आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो ने परीक्षा केन्द्र पहुंंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

