फिल्मी चक्कर

अभिनव कश्यप के आरोपों पर सलीम खान,बोले- हमारे दादा-परदादा का भी नाम लिख लो

अभिनव सिंह कश्यप ने खुलासा किया कि सलमान खान और उनके परिवार ने उनके करियर को तबाह किया और उन्हें इंडस्ट्री से बाहर निकालने की कोशिश की. अपने एक फेसबुक पोस्ट में, दबंग के डायरेक्टर ने सलीम खान का नाम अपनी दुश्मन वाली लिस्ट में शामिल किया हुआ है. इसके बाद से कई लोग खान परिवार की तरफ से रिएक्शन का इंतजार कर रहे थे.

पॉपुलर स्क्रीनप्ले राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान ने अभिनव सिंह कश्यप के आरोपों पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा, ‘उसने जो भी कहा, उस पर प्रतिक्रिया देना समय की बर्बादी है.

सलीम खाने ने बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए कहा, ‘जी हां, हमने ही सब खराब किया है ना. आप पहले जाके उनकी फिल्में देखिए फिर हम बात करते हैं.’

सलीम खान ने आगे कहा, ‘उन्होंने मेरा मान डाला है ना उनकी स्टेटमेंट में. उन्हें शायद मेरे पिताजी का नाम नहीं पता. उनका नाम है राशिद खान. उन्हें हमारे दादाओं और परदादाओं के नाम डालने दीजिए. वह जो करना चाहते हैं, उन्हें करने दीजिए, उसने जो कहा, उस पर प्रतिक्रिया देकर मैं अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता हूं.’

Abhi |

अभिनव सिंह कश्यप ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने सलमान खान और उनके परिवार पर भी निशाना साधा है और गंभीर आरोप लगाए हैं.

उन्होंने कहा कि फिल्म दबंग की रिलीज के बाद सलमान खान ने सोहेल खान और अरबाज खान के साथ मिलकर उनकी फिल्म ‘बेशर्म’ की रिलीज को रोकने से लेकर उसके राइट्स को लेकर भी कई बार अड़चनें लगाने की कोशिश की थी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =